फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे की सोशल मीडिया पर फजीहत, लोग कुछ इस तरह कर रहे हैं Tweet

Sun, 13 May 2018 02:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 May 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
insult of railway on social media due to late running of trains
स्टेशन पर यात्री - फोटो : amarujala
भीषण गर्मी में अकारण ट्रेनों की लेट लतीफी यात्रियों के पसीने छुड़ा रही है। रेलवे की इस नाकामी पर सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हो रही है। शुक्रवार को करीब 56 ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हुईं। इसके चलते 75 हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
insult of railway on social media due to late running of trains
स्टेशन पर खड़े यात्री - फोटो : amarujala

मुंर्बई-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस तो 35 घंटे की देरी से पहुंची। न पटरियों की मरम्मत हो रही है। न ही ब्लॉक लिया गया है और न ही कहीं डिरेलमेंट या अन्य हादसे हुए हैं। स्थितियां सामान्य हैं। इसके बावजूद ट्रेनों का संचालन समय की पटरी से उतरा हुआ है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। जो चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर पसीने से तरबतर हो रहे हैं।

insult of railway on social media due to late running of trains
स्टेशन पर खड़े यात्री
शुक्रवार को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस(12598) 35 घंटे की देरी से पहुंची। इसी क्रम में अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस (13050) 14.30 घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस(12332) 12 घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस(14017) 14 घंटे, अकालतख्त एक्सप्रेस(12318) 11 घंटे, देहरादून गोरखपुर एक्सप्रेस(15006) 12.30 घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस(13238) 11 घंटे, लोहित एक्सप्रेस(15652) 15.30 घंटे, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस(12539) आठ घंटे, अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस(15708) सात घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस(14008) व पद्मावत एक्सप्रेस(14208) छह-छह घंटे, इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस(14115) सवा आठ घंटे, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस(15904) व दून एक्सप्रेस(13009) चार घंटे, शहीद एक्सप्रेस(14674) नौ घंटे, दून एक्सप्रेस(13010) व आनंदविहार लखनऊ स्पेशल(04414) साढ़े पांच घंटे देरी से संचालित हुई। इन ट्रेनों की देरी से हजारों यात्रियों को असुविधाएं हुईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
insult of railway on social media due to late running of trains
स्टेशन पर खड़े यात्री - फोटो : amarujala
स्पेशल ट्रेन हुई निरस्त
मुंबई से गोरखपुर जाने वाली जनसाधारण स्पेशल ट्रेन (02597) को रैक उपलब्ध नहीं होने की वजह से निरस्त कर दिया गया। ट्रेन के 36 घंटे देर से संचालित होने से यह फैसला रेलवे ने लिया। 12 मई को ट्रेन मुंबई से निरस्त रहेगी। जबकि वापसी में 02598 गोरखपुर मुम्बई जनसाधारण स्पेशल 13 मई को रद्द रहेगी।  

 
विज्ञापन
insult of railway on social media due to late running of trains
- फोटो : डेमो
सोशल मीडिया पर फजीहत
ट्रेनों की लेटलतीफी पर सोशल मीडिया पर जमकर रेलवे की फजीहत हो रही है। पैसेंजर अतुल यादव ने जहां लिखा है कि रेलवे के निजीकरण की ओर बढ़ता हुआ पहला कदम है ट्रेनों की भयंकर लेटलतीफी। वहीं नेहा सिंह ने ट्वीट कर तंज कसा ‘गर्मी में ठंडक का एहसास करवा रही रेलवे’। वहीं प्रो. अमरेंद्र पाठक ने लिखा कि रेलवे को अत्याधुनिक बनाने के दावे हो रहे हैं पर, हकीकत इससे परे है। लेटलतीफी थम ही नहीं रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed