फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये किस्सा बदल देता है इंदिरा व राजनारायण के धुर विरोधी होने की धारणा, पढ़ें एक रोचक वाक्या

Thu, 13 Sep 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Sep 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
indira gandhi's sudden visit to her opponent rajnarayan
इंदिरा गांधी - फोटो : डेमो
इंदिरा गांधी और राजनारायण को धुर विरोधी नेता माना जाता है। दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे।  पर, यह किस्सा इस धारणा को बदल देता है। बात 1980 की है। जब इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी  सत्ता में आई।  
indira gandhi's sudden visit to her opponent rajnarayan
इंदिरा गांधी - फोटो : डेमो
राजनारायण ताजा चुनाव हारे थे। हालांकि वह इस बार इंदिरा गांधी के खिलाफ न लड़कर वााराणसी में कमलापति त्रिपाठी के खिलाफ लड़े थे। पर, चुनाव के दौरान  इंदिरा गांधी पर जमकर प्रहार किए थे।
indira gandhi's sudden visit to her opponent rajnarayan
इंदिरा गांधी - फोटो : डेमो
राजनारायण के शिष्य वरिष्ठ समाजवादी सी.पी. राय बताते हैं, 'राजनारायण त्रिमूर्ति लेने  वाले अपने पुराने बंगले में ही थे।  एक सफदरजंग रोड पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आवास था । दोनों के बीच बहुत दूरी नहीं थी। राजनारायण के साथ लखनऊ के कुछ लोग थे, जिनका कोई जनहित का काम था। राजनारायण कुछ ही देर पहले बाथरूम में फिसल गए थे, जिसके कारण उन्हें चोट आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indira gandhi's sudden visit to her opponent rajnarayan
इंदिरा गांधी - फोटो : डेमो
राजनारायण ने इंदिरा गांधी को फोन कर काम बताया और पूछा 'किस समय आ जाऊं। इसी बीच  फोन पर बात करने के दौरान ही उन के मुंह से दर्द के कारण कराह सी निकल गई। उधर से इंदिरा जी ने शायद कारण पूछा होगा क्योंकि राजनारायण ने कहा, 'थोड़ा फिसल गया, इसलिए चोट लग गई।
विज्ञापन
indira gandhi's sudden visit to her opponent rajnarayan
इंदिरा गांधी
पंद्रह मिनट ही बीते होंगे कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राजनारायण के यहां थीं। उन्होंने उनका हालचाल लिया। बोली, 'ख्याल रखा करिए! आप जैसे नेताओं को देश को जरूरत है।'    

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed