शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मुकाबला तो क्रिकेट का ही था, लेकिन खेलने का ढंग जरा जुदा था। कोई लाठी का सहारा लेकर बल्लेबाजी में चौके जमा रहा था तो कोई एक हाथ के सहारे ही गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कर रहा था। यह नजारा भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के ट्रायल के तहत हुई प्रतियोगिता में दिखा। इसमें देश के सर्वश्रेष्ठ 48 दिव्यांग खिलाड़ियों को इंडिया ब्ल्यू, रेड और ग्रीन में बांटकर मुकाबले कराए गए। चयनित भारतीय टीम बांग्लादेश में होने वाली अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।
ये हैं असली चैंपियन! लाठी के सहारे लगाते हैं चौके-छक्के, एक हाथ से करते हैं बॉलिंग-फील्डिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन