फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swatantrata Diwas : हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Mon, 15 Aug 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Aug 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebration and flag hoisting in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

भारत माता की जय...वंदे मातरम्...का जयघोष लगाते..तिरंगा लहराते युवाओं की टोली सोमवार सुबह जोश और उल्लास संग विधानभवन पहुंची। सुहाने मौसम के बीच युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समेत सैकड़ों लोग आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ का साक्षी बनने विधानसभा के सामने इकट्ठा हुए।



करीब साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने काफिले संग पहुंचे और गाड़ी में बैठे-बैठे लोगों का अभिवादन किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया।

8 बजकर 55 मिनट पर सायरन की आवाज़ सुनाई दी। ठीक 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ध्वजारोहण करते ही राष्ट्रगान शुरू हुआ। इस दौरान पूरा शहर 52 सेकेंड के लिये थम गया।

Independence Day celebration and flag hoisting in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

राष्ट्रगान के पूरा होते ही पुलिस, पीएसी व आईटीबीपी के बैंड की धुन पर जवानों ने विधानभवन से पैदल मार्च किया। वहीं, पुष्पवर्षा करता हेलीकॉप्टर लोगों के बीच से गुजरा तो एक बार फिर पूरा पंडाल वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

Independence Day celebration and flag hoisting in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इसके बाद उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी व अकादमी कथक केंद्र के 75 विद्यार्थियों की प्रस्तुति सबका गर्व तिरंगा... घर घर तिरंगा...हर घर तिरंगा... लहरांयेगे घर घर तिरंगा... से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आगाज़ हुआ। इस दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, सूचना निदेशक शिशिर समेत अन्य मंत्रीगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day celebration and flag hoisting in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इन प्रस्तुतियों ने मोहा मन
इस दौरान भारतवंश हमारा है..यह हिंदुस्तान हमारा है... , वंदे मातरम्...देशभक्ति गीत गायन समेत संस्कृति विभाग की प्रस्तुति तिरंगा मेरी शान... में अवधी, बुंदेली, बृज समेत पूरे उत्तर प्रदेश की लोकसंस्कृतियो की झलक ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
Independence Day celebration and flag hoisting in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों संग सैनिकों व शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैनिकों व शहीदों के परिजनों एक जनपद एक उत्पाद का उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान भारत छोड़ो आंदोलन में प्रतिभाग करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव नारायण गुप्त, कीर्ति चक्र विजेता मेजर ए के सिंह, शहीद कुंवर सिंह चौधरी की पत्नी लक्ष्मी देवी, शहीद राजा सिंह की धर्मपत्नी व कर्नल भगत सिंह आदि को सम्मानित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed