{"_id":"5e38e0eb8ebc3e4b44504e21","slug":"hindu-mahasabha-leader-ranjit-bachchan-school-operator-had-threatened-and-dispute-with-contractor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजीत हत्याकांड में नया खुलासा, स्कूल संचालक ने दी थी धमकी, ठेकेदार से भी था विवाद, दोनों के फोन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजीत हत्याकांड में नया खुलासा, स्कूल संचालक ने दी थी धमकी, ठेकेदार से भी था विवाद, दोनों के फोन बंद
Tue, 04 Feb 2020 08:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
ranjeet bachchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस गोरखपुर कनेक्शन भी खंगाल रही है। पुलिस गोरखपुर निवासी एक स्कूल संचालक और एक ठेकेदार की तलाश कर रही है। रणजीत की रविवार सुबह 6 बजे ग्लोब पार्क के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उनके करीबी दोस्त आदित्य भी घायल हुए थे। आदित्य के बाएं हाथ पर गोली लगने से हुए फ्रैक्चर को दुरुस्त करने के लिए सोमवार दोपहर उनका ऑपरेशन किया गया।
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रॉमा सेंटर के हड्डी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हत्या केलिए आरोपियों ने स्थान पहले ही तय कर रखा था। पहचान छिपाने केलिए शॉल ओढ़ रखा था। पुलिस इस हत्याकांड में करीबी की भूमिका संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने रणजीत व आदित्य के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। पिछले 15 दिन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
रणजीत बच्चन हत्याकांड का संदिग्ध।
- फोटो : amar ujala
वारदात को लूट का रंग देने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक हत्या में किराए के शूटरों का प्रयोग किया गया है। हत्यारों को यह बात पूरी तरह से मालूम थी कि रणजीत हजरतगंज से ग्लोब पार्क की तरफ जाएंगे। पुलिस के मुताबिक वारदात को लूट का रूप देने के लिए ही उसने दोनों के मोबाइल ले लिए। चेन छीनने की कोशिश भी की। लूटा मोबाइल वारदात स्थल से ढाई किमी. दूर बैकुंठधाम के पास झाड़ियों में फेंक दिया।

रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा।
- फोटो : amar ujala
पुलिस इस हत्याकांड में गोरखपुर का कनेक्शन भी खंगाल रही है। इसके लिए गोरखपुर पुलिस से संपर्क किया है। सामने आ रहा है कि गोरखपुर के रहने वाले स्कूल संचालक की तीन साल पहले हुई शादी समारोह में रणजीत बच्चन भी शामिल हुए थे। किसी बात पर रणजीत व उसके बीच कहासुनी हुई थी। मामला काफी बिगड़ गया था। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी तक दे डाली थी। वहीं ठेकेदार से रणजीत बच्चन का रुपये का लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। वह काफी दिनों से रणजीत से जुड़ा था। वह उनके घर में होने वाले हर छोटे-बडे़ आयोजन में शामिल होता था। ठेकेदार के जरिये कुछ काम भी रणजीत ने कुछ लोगों को दिलाया था। इस मामले में रुपये का लेनदेन होना था।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी व रणजीत बच्चन।
- फोटो : amar ujala
दबिश के दौरान मिले नहीं, मोबाइल फोन भी बंद
गोरखपुर पुलिस ने दोनों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। दोनों का मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। उनके करीबियों पर पुलिस दबाव बना रही है ताकि दोनों के बारे सुराग हाथ लग सके।