फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिलक लगाकर मुहर्रम जुलूस में पहुंचे स्वामी सारंग, इमाम हुसैन की शहादत पर बहाया खून, तस्वीरें

Fri, 21 Sep 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Sep 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
hindu in muharram procession in lucknow.
मुहर्रम - फोटो : amar ujala

लखनऊ में दसवीं मुहर्रम पर माथे पर तिलक लगाए खूनी मातम करते हुए स्वामी सारंग भी नजर आए। वे शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद सहित बड़ी संख्या में अन्य मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के साथ जुलसू में थे। वे विक्टोरिया स्ट्रीट पर हुए इस आयोजन में शामिल हुए और गमे हुसैन में अपनी पीठ पर कमां और जंजीर जानी (मातम के समय उपयोग होने वाले चेन से बंधे चाकू) चलाए। साथ ही उन्होंने सभी धर्म के लोगों से इन आयोजनों में शरीक होने की अपील भी की।

hindu in muharram procession in lucknow.
मुहर्रम - फोटो : amar ujala

उन्होंने गुरुवार को ही ऐलान किया था कि वे आशरे के जंजीरी मातम के जुलूस में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने इमाम हुसैन अ.स. खिराजे अकीदत पेश किया। उनके मातम के समय बड़ी संख्या में शिया समुदाय मौजूद रहा।

hindu in muharram procession in lucknow.
मुहर्रम - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि वे इमाम हुसैन की शहादत के गम में अपना खून इसलिए बहाने आए हैं क्योंकि हुसैन ने मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। स्वामी सारंग इससे पहले भी मुहर्रम के जुलूसों में शामिल होते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hindu in muharram procession in lucknow.
मुहर्रम - फोटो : amar ujala

इलाहाबाद में एक ब्राहमण परिवार में जन्मे 45 साल के स्वामी सारंग की शिक्षा राजस्थान में हुई। वे 20 वर्ष लखनऊ में रहे और इमाम हुसैन पर अध्ययन किया। इसके बाद वे लखनऊ में ही बस गए, उनकी दो बेटियां हैं और वे आध्यात्मिक गुरु के रूप में पहचाने जाते हैं।

विज्ञापन
hindu in muharram procession in lucknow.
- फोटो : amar ujala

अध्ययन के बाद उन्होंने स्वामी की उपाधि नाम के साथ उपयोग की थी। स्वामी के अनुसार वे अपने धर्म के सभी त्यौहार मनाने वाले हिंदू हैं लेकिन मुहर्रम के समय इमाम हुसैन के लिए मातम मनाते हैं। पिछले वर्ष ही उन्होंने पहली दफा जंजीर जानी से मातम मनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed