{"_id":"625f98b09f2bfa0523584acc","slug":"high-profile-brothel-racket-young-women-accused-of-sex-racket-in-hotel-created-a-ruckus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट: होटल में चल रहा था गंदा धंधा, आधी रात में युवतियों का बीच सड़क पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट: होटल में चल रहा था गंदा धंधा, आधी रात में युवतियों का बीच सड़क पर हंगामा
Wed, 20 Apr 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:52 AM IST
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुरेंद्रनगर स्थित होटल में शुक्रवार देर रात युवतियों ने हंगामा किया। होटल प्रबंधन ने युवतियों को धमकी दी जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने युवतियों ने होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप लगाया। इस दौरान युवतियों के आरोप लगाने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर एसीपी ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मामले में गाजीपुर थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुरेंद्रनगर में एक होटल संचालित होता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो युवतियों ने होटल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। वे आरोप लगा रही थीं कि उनसे होटल के प्रबंधन ने कार्य कराया जिसका रुपया नहीं दिया। होटल प्रबंधन व युवतियों के बीच कहासुनी का मामला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित हो गया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की।
फाइल फोटो
इसके बाद दो थानों गाजीपुर व चिनहट की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। रात करीब 12.30 बजे किसी तरह मामले को पीआरवी के जवानों ने शांत कराया। इसके बाद शनिवार को दोनों युवतियों ने होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पांच युवतियों को बुलाया, दो को भगा दिया
वायरल वीडियो में दोनों युवतियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ पांच युवतियों को होटल प्रबंधन ने बुलाया था। प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाने वाली एक युवती पहले भी होटल में काम कर चुकी थी जिसके रुपये बाकी थे जिस वह मांग रही थी।
वायरल वीडियो में दोनों युवतियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ पांच युवतियों को होटल प्रबंधन ने बुलाया था। प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाने वाली एक युवती पहले भी होटल में काम कर चुकी थी जिसके रुपये बाकी थे जिस वह मांग रही थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
युवती का आरोप है कि उसके साथ चार अन्य युवतियों के टिकट कराकर होटल प्रबंधन ने दूसरे प्रदेश से बुलाया। युवती के मुताबिक उसे इलाज कराना था। जब उसने पुराने रुपये मांगे तो होटल प्रबंधन ने तीन युवतियों को हटा दिया। इसके बाद उनको होटल से बाहर भगा दिया।
फाइल फोटो
जिसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। युवतियों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है। वहीं शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया। एसीपी के गाजीपुर के मुताबिक इस मामले में की जांच गाजीपुर थाने की पुलिस कर रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।