फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम की हालत बिगड़ी

Sat, 06 Feb 2016 08:42 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम की हालत बिगड़ी

hashim ansari referred lucknow from ayodhya

लखनऊ/अयोध्या। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के मुद्दई हाशिम अंसारी (96) को सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार शाम यहां किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवसिर्टी (केजीएमयू) के लॉरी कॉर्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। हाशिम के इलाज में डॉक्टरों की एक टीम लगी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थित है और चेस्ट कंजेशन की दिक्कत है।

बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम की हालत बिगड़ी

hashim ansari referred lucknow from ayodhya

हाशिम की तबीयत शनिवार सुबह बिगड़ी। सांस फूलने व सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें पहले अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने उन्हें फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर किया। हृदय संबंधी समस्या को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से केजीएमयू, लखनऊ भेज दिया गया।

बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम की हालत बिगड़ी

hashim ansari referred lucknow from ayodhya

केजीएमयू के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीएस नारायन के नेतृत्व में एक टीम उनके इलाज में जुटी है। उन्होंने बताया कि हाशिम की ईसीजी जांच की रिपोर्ट सामान्य आई है। ऑक्सीजन सपोर्ट लगाने के बाद उन्हें आईसीयू के बेड नंबर 15 पर भर्ती कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम की हालत बिगड़ी

hashim ansari referred lucknow from ayodhya

केजीएमयू के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि हाशिम को परमानेंट पेसमेकर इंप्लाटेशन लगाया गया है जिसको लेकर लगातार इलाज चल रहा है। हाशिम को पिछले सात से दस दिनों में सांस लेने में दिक्कत और कफ की शिकायत के साथ थकावट महसूस कर रहे थे। जांच में सब कुछ सामान्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed