फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Half of November has passed but speed of cold is slow.

आधा नवंबर बीता ठंड की रफ्तार सुस्त, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 18 Nov 2019 05:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Nov 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Half of November has passed but speed of cold is slow.

आधा नवंबर बीत चुका है, पछुआ हवा चल रही है। सुबह धुंध हल्का कोहरा भी पड़ रहा है। लेकिन ठंड की रफ्तार अभी भी सुस्त है। आलम ये है कि महीने में कुछ दिन ही अधिकतम पारा 30 के नीचे दर्ज हो सका है, जबकि न्यूनतम पारा बीते एक हफ्ते के दौरान 13 से 18 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है।

विज्ञापन


जबकि पिछले सालों के आंकड़ें देखें तो इस दौरान न्यूनतम पारा कंपाने लगा था। वर्ष 2016 में न्यूनतम पारा 10 से 12 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा था। लेकिन मौजूदा वर्ष में पिछले वर्षों के मुकाबले न्यूनतम पारे में कुछ तेजी दिख रही है। रविवार को भी सुबह धुंध, आंशिक कोहरे के साथ शुरू हुए दिन में दोपहर से पहले खुली धूप ने गुनगुने दिन से राहत दी।
विज्ञापन


दिन भर रुक-रुक कर चले पछुआ के तेज झोकों ने शाम के बाद सिहरन बढ़ाई। रात को ठंड के तेवरों ने नवंबर की गुलाबी सर्दी का अहसास कराया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 29.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 17.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली पछुआ हवाओं ने सरकाया पारा

यह बीते दो दिनों में तीन डिग्री अधिक दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने रविवार को बताया कि बीते दिनों पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बर्फबारी-बारिश की गतिविधियां हुईं, उनसे आने वाली पछुआ हवाओं ने पारा सरकाया।

लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती प्रभाव से हवाओं के मिजाज में बदलाव आया तो पारे में उतार-चढ़ाव भी हुआ। चूंकि अब पहाड़ों से शुष्क उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर चल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन सामान्य रहने के साथ रात के पारे में गिरावट दर्ज होगी। सुबह के समय धुंध के साथ हल्का कोहरे से दिन की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed