फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्व विभाग में रिक्त पद भरे जाएं तो 30 हजार बेरोजगारों को मिले नौकरी

Fri, 31 Jul 2020 10:54 AM IST
शाहरुख खान महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 Jul 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
government jobs in UP 30 thousand vacancy in revenue department
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अवध में एक कहावत कही जाती है, 'हाथ न गोड़, पहाड़ चढ़े जात हैं।' प्रदेश में राजस्व विभाग का कामकाज कुछ इसी अंदाज में चल रहा है। इस विभाग में करीब दो दर्जन से अधिक सेवा संवर्ग हैं। इनमें फील्ड में आम लोगों की सहायता, सहूलियत से जुड़े ज्यादातर संवर्गों के एक तिहाई से दो तिहाई तक पद खाली हैं। कई सेवा समूहों के सभी पद खाली हो गए हैं। पर, इन रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई लालफीताशाही में उलझ कर रह गई है।   
government jobs in UP 30 thousand vacancy in revenue department
फाइल फोटो
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्व विभाग में सामूहिक रूप से 95,621 पद सृजित हैं। इनमें समूह ‘क’ के 1,004, समूह ‘ख’ के 1,116, समूह ‘ग’ के 67,524 और समूह ‘घ’ के 25,977 पद हैं। इनमें से समूह क, ख, ग व घ के रिक्त पदों को मिला लें तो करीब 30 हजार पद खाली हैं। राजस्व प्रशासन में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, सहायक चकबंदी अधिकारी, लेखपाल, अमीन, सर्वे कानूनगो, प्रशासनिक अधिकारी, लिपिक, चैनमैन, चकबंदीकर्ता, जरीबमैन जैसे संवर्गों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। 
government jobs in UP 30 thousand vacancy in revenue department
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ये पद भरे जाएं तो बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं। काम के बोझ से दबे और छोटी-छोटी बात पर कार्रवाई का सामना कर रहे तनावग्रस्त फील्ड कर्मचारियों को तभी कुछ राहत भी मिल सकती है। लेकिन, रिक्त पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती से पदोन्नति तक की फाइलें लालफीताशाही की शिकार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
government jobs in UP 30 thousand vacancy in revenue department
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख संवर्गों में रिक्त पदों की स्थिति            
फील्ड संवर्ग    कुल पद    रिक्त पद
प्रधानाध्यापक    10    09
सहायक भूलेख अधिकारी    57    57
सहायक अध्यापक    55    55
राजस्व निरीक्षक    4281    1073
लेखपाल    30937    7019
वस्तावरदार    17    17
चैनमैन    1420    536
योग    36667    8757
अधिकारी संवर्ग
तहसीलदार    766    327
नायब तहसीलदार    1234    853
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी    75    59
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी    54    16
प्रशासनिक अधिकारी    354    148
कुल    2483    1403
 
विज्ञापन
government jobs in UP 30 thousand vacancy in revenue department
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सर्वे संवर्ग
सर्वे नायब तहसीलदार    30    30
सर्वे कानूनगो    180    139
सर्वे लेखपाल    360    244
सर्वे चैनमैन    180    107
कुल    750    520

राजस्व संग्रह संवर्ग
संग्रह अमीन    9062    3055
संग्रह अनुसेवक    9462    2656
संग्रह तहसीलदार    87    51
कुल    18611    5762
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed