फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Serving the elderly is the greatest act of virtue: Rajnath Singh

बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य : राजनाथ सिंह

Sun, 30 Aug 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Serving the elderly is the greatest act of virtue: Rajnath Singh
श्रीराम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन करते राजनाथ सिंह।
लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। आध्यात्मिकता केवल मंदिर या मस्जिद में पूजा तक सीमित नहीं है। असल में आध्यात्मिक वही है, जिसका मन बड़ा हो और जो दूसरों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करे।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री शनिवार को गोमतीनगर के विशालखंड स्थित श्रीराम सीनियर सिटीजन होम के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने संचालक एससी शुक्ल व उनकी पत्नी उमा शुक्ल के प्रयासों की सराहना की। कहा कि जिस काम में कोई मुनाफा नहीं है, उसमें उमा शुक्ला का पति को सहयोग करना बड़ी बात है। रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि यदि वृद्ध पति-पत्नी सीनियर सिटीजन होम में साथ रहना चाहें तो आश्रम में उनके लिए अलग कमरे की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से भी इस पुण्य कार्य के लिए सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

संचालक एससी शुक्ल ने कहा कि भारत में पितृ देवो भव: और मातृ देवो भव: की परंपरा रही है। इसके बावजूद बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं, जो चिंतनीय है। नई पीढ़ी को वेद, गीता व रामायण की शिक्षाओं से जोड़ने की आवश्यकता है। भगवान राम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी बुनियाद और संस्कार मजबूत होंगे तो समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शुक्ला दंपती के प्रयासों को सराहा। महापाैर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम एशिया के संकट से प्रभावित नहीं हुई अर्थव्यवस्था
पश्चिम एशिया के संकट का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट के बाद भी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी। भारतीय अर्थव्यवस्था ने जिस मजबूती का प्रदर्शन किया है, वह बड़ी उपलब्धि है।

श्रीराम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन करते राजनाथ सिंह।

श्रीराम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन करते राजनाथ सिंह।

श्रीराम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन करते राजनाथ सिंह।

श्रीराम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन करते राजनाथ सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed