बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी
लखनऊ की गोमती नदी का कायाकल्प होने जा रहा है। इस नदी को सकरा किया जाएगा।
सकरी होने के बाद यह नदी कुछ-कुछ वैसी ही हो जाएगी जैसी गुजरात में
साबरमती।
बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी
इस प्रोजेक्ट पर काम होना शुरू हो गया है। बंधा बनाकर एक एक सीमित तरीके से पानी छोड़ने की प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होगी।
बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी
गोमती नदी के सौंदर्यीकरण की यह योजना कई चरणों में संपन्न होने जा रही है।
इसके लिए शहीद स्मारक से लामार्टीनियर तक तटों को खूबसूरत बनाया जाएगा।
बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी
अभी जो नाले गोमती में गिर रहे हैं या तो उनकी संख्या कम की जाएगी अथवा उन
नालों के पानी को ट्रीट किया जाएगा। कई इलाके जहां सीवर नहीं हैं , वहां
सीवर नेटवर्किंग की जाएगी।
बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी
नदी पर बंधा पूरा होने के बाद भी सिंचाई विभाग ने अभी बैराज को पूरी तरह
नहीं खोला है। इसे खोलने का समय लगातार आगे बढ़ रहा है। बैराज को पूरी तरह
खोलने का समय जैसे जैसे करीब आ रहा है बैराज को लगातार सुधारा जा रहा है।
इसे पेंट करके चमकाया गया है।