{"_id":"5ad44a754f1c1b85028b4d82","slug":"gold-rate-hiked-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"... तो सोने ने इस कारण लगाई ऊंची छलांग, आगे क्या होगी कीमत जानने के लिए एक नजर डालें खबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो सोने ने इस कारण लगाई ऊंची छलांग, आगे क्या होगी कीमत जानने के लिए एक नजर डालें खबर पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Apr 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े पांच साल बाद सोने ने फिर ऊंची छलांग लगाई और यह 32 हजारी हो गया। आगे क्या रहेगी कीमत जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
- फोटो : डेमो
लंबे अरसे बाद सोने की कीमत में 570 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई और 14 अप्रैल को इसकी कीमत 32,170 रुपये प्रति दस ग्राम रही। कारोबारियों का अनुमान है कि सीरिया इफेक्ट्स के चलते सोना अभी और महंगा हो सकता है। चौक सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन के मुताबिक, नवंबर 2016 में सोना 32 हजारी होते-होते रह गया था।
- फोटो : डेमो
अक्षय तृतीया से चंद रोज पहले 14 अप्रैल की दोपहर को शुुद्ध (24 कैरेट) सोने का रेट 32,170 खुला। इससे पहले 13 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 31,600 प्रति 10 ग्राम बिका था। इससे पहले अक्तूबर 2012 में 32,050 रुपये की कीमत दर्ज कराकर 32 हजारी हुआ सोना। हालांकि उसी साल दो महीने के बाद ही सोने के दाम में 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट भी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
कीमतों में उतार-चढ़ाव
तारीख रुपये
9 अप्रैल 31,300
10 अप्रैल 31,400
11 अप्रैल 31,400
12 अप्रैल 31,400
13 अप्रैल 31,600
14 अप्रैल 32,170
15 अप्रैल 32,170
तारीख रुपये
9 अप्रैल 31,300
10 अप्रैल 31,400
11 अप्रैल 31,400
12 अप्रैल 31,400
13 अप्रैल 31,600
14 अप्रैल 32,170
15 अप्रैल 32,170
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने बताया कि सीरिया पर अमेरिका के हमले से विश्व युद्ध छिड़ने जैसे हालात के चलते सोने की खपत बढ़ने से इंटरनेशनल मार्केट में कीमत बढ़ी। इसका असर खुदरा कारोबार पर पड़ा।