फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल

Sat, 05 Dec 2015 01:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल

Girls steal jewellery from a party.

होटल क्लार्क्स अवध में बृहस्पतिवार रात पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर योगेश सक्सेना के बेटे की शादी में आईं दो किशोरियों ने सात-आठ लाख रुपये तक के जेवर-नकदी से भरा बैग उड़ा दिया। मॉडर्न कंट्रोलरूम से सूचना पाकर हजरतगंज पुलिस होटल पहुंची और छानबीन की। इंस्पेक्टर विजयमल यादव का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में करीब 13 व 14 साल की दो बच्चियां संदिग्ध हालात में घूमती नजर आ रही हैं। इंजीनियर ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही, लेकिन देर रात तक वह कोतवाली नहीं पहुंचे थे। लड़कियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल

Girls steal jewellery from a party.

इंस्पेक्टर ने बताया कि आजमगढ़ निवासी इंजीनियर का भाई यहां विभूतिखंड के रोहतास लूमिया अपार्टमेंट में रहता है। बृहस्पतिवार रात विभूतिखंड से ही बारात होटल क्लार्क्स अवध आई थी। रात करीब पौने एक बजे जब परिवार के लोग बचे तो वह तोहफे व अन्य सामान समेटने लगे। इसी बीच जेवर-नकदी से भरा बैग गायब देख होश उड़ गए। करीब डेढ़ बजे इंजीनियर ने मॉडर्न कंट्रोलरूम को फोन करके सूचना दी। स्टेडियम चौकी इंचार्ज अंकित त्रिपाठी ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी हो रही थी। जिसका टीवी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट चल रहा था। पुलिस ने वीडियो से भी दोनों लड़कियों की फोटो निकलवाई हैं।

लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल

Girls steal jewellery from a party.

बारात संग ही आईं थीं किशोरियां
छानबीन में पता चला कि दोनों किशोरियां बारात के साथ ही आई थीं। पुलिस ने जब इंजीनियर और उनके परिवारीजनों से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि लड़कियां बारात के साथ ही होटल आई थीं। दोनों सजधज कर आई थीं। उन्होंने खाना खाया और डांस भी किया।

लॉबी में बैग लेकर भागते दिखीं
होटल की लॉबी में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों किशोरियां रात 12.31 बजे भागते हुए दिखी हैं। एक किशोरी के हाथ में बैग भी नजर आ रहा है। पुलिस ने समारोह स्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाली, जिसमें किशोरियां घूमते हुए नजर आईं, लेकिन उन्होंने बैग कहां से और कैसे उड़ाया? यह पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल

Girls steal jewellery from a party.

होटल प्रबंधन को चोरी की खबर ही नहीं
जेवर-नकदी से भरा बैग गायब हो गया और होटल प्रबंधन को खबर तक नहीं लगी। होटल के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर प्रमोद चतुर्वेदी का कहना है कि इंजीनियर ने होटल प्रबंधन को बैग गायब होने की सूचना देने के बजाए सीधे पुलिस को फोन किया था।

बैग में रखे थे डेढ़ लाख नकद
इंजीनियर ने बताया कि शादी के लिए वह डेढ़ लाख रुपये लाए थे। यह रकम उन्होंने अपने पास एक बैग में रखी थी। मेहमानों की तरफ से दूल्हा-दुल्हन को भेंट की गई ज्वैलरी और रुपयों से भरे लिफाफे भी वह इसी बैग में रखते जा रहे थे। फिलहाल इंजीनियर ने बैग में सात-आठ लाख रुपये की ज्वैलरी व नकदी होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन

लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल

Girls steal jewellery from a party.

पुरानी वारदातों से चेहरे मिला रही पुलिस
इससे पूर्व कैसरबाग के एक गेस्टहाउस से लड़कियां लाखों का माल ले गई थीं। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़की नजर आई थी। पुलिस पुरानी सभी घटनाओं में फुटेज में मिली लड़कियों के चेहरे मिला रही है। सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि अभी तक पांच से छह साल की लड़कियों को समारोह में भेजकर बैग व जेवर उड़ाने वाला गिरोह ऐसी वारदात करता था, लेकिन क्लार्क्स अवध की घटना में किसी नए गिरोह का काम हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed