{"_id":"5a46808f4f1c1b3c3d8c09e6","slug":"girls-are-being-sexually-harassed-in-madarsa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के मदरसे में घिनौनी हरकतें: कारी कर रहा था यौन शोषण, छुड़ाई गईं 51 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के मदरसे में घिनौनी हरकतें: कारी कर रहा था यौन शोषण, छुड़ाई गईं 51 छात्राएं
Sat, 30 Dec 2017 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मदरसे में शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सआदतगंज के यासीनगंज स्थित मदरसे में मासूम छात्राओं को बंधक बनाकर लंबे समय से यौन शोषण किया जा रहा था। छात्राओं ने मदरसे की खिड़कियों से अपनी व्यथा पर्चियों पर लिखकर खिड़की से बाहर फेंका तब ये मामला सामने आया।
2 of 6
मदरसे में शोषण
इलाकाई लोगों ने शुक्रवार को एसएसपी दीपक कुमार को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने भारी पुलिस फोर्स के साथ मदरसे पर छापा मारा। मौके पर 52 छात्राएं मिलीं जिन्हें आजाद कराकर प्राग नारायण रोड स्थित नारी निकेतन भेज दिया गया।
3 of 6
मदरसे में शोषण
मदरसा के मैनेजर कारी तैय्यब जिया के खिलाफ छात्राओं की तरफ से सआदतगंज कोतवाली में छेड़छाड़, मारपीट व प्रताड़ना का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मदरसा खदीजतुल कुबरा लिलबनात इंदिरानगर निवासी धार्मिक गुरु सैय्यद मोहम्मद जिलानी अशरफ का है। उन्होंने लड़कियों की पढ़ाई के लिए करीब 15 साल पहले मदरसा बनवाकर यासीनगंज में रहने वाले कारी तैय्यब जिया को उसकी देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी थी। कारी ने मदरसे में लड़कियों का हॉस्टल शुरू कर दिया। मदरसे में 125 छात्राएं पढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मदरसे में शोषण
शुक्रवार को मदरसे के संस्थापक के परिवारिक सदस्य सैय्यद बाबर अशरफ ने फोन कर वहां पढ़ने वाली छात्राओं से गलत हरकतें करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मदरसे की छात्राओं को बंधक बनाकर रखा गया है। छात्राओं ने कुछ पर्चियों पर अपनी व्यथा लिखकर फेंकी हैं जो इलाकाई लोगों के पास हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मदरसे में शोषण
इस पर एसएसपी तत्काल कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मदरसा पहुंच गए। मदरसे में पुलिस के आते ही हड़कंप व अफरा-तफरी मच गई। छापे की कार्रवाई में पुलिस के साथ मौजूद एडीएम व एसीएम ने छात्राओं से बातचीत की तो रोंगटे खड़े कर देने वाली हकीकत सामने आईं। संचालक कारी तैय्यब ज़िया को हिरासत में लेकर पुलिस ने छात्राओं के परिवारीजनों से संपर्क किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।