{"_id":"57850b534f1c1b177a13e4af","slug":"gaurav-tiwari-mysterious-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अदृश्य शक्तियों पर काम करने से पहले गौरव ने लखनऊ में बिताए थे कई साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदृश्य शक्तियों पर काम करने से पहले गौरव ने लखनऊ में बिताए थे कई साल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
गौरव तिवारी
आत्माओंं को देखने, महसूस करने और उनसे बात करने का दावा करने वाले इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी के संस्थापक गौरव तिवारी (32) की बीते दिनों रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है। ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि गौरव ने करीब छह-सात साल लखनऊ के इंदिरानगर में बिताए थे। एक प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आए गौरव ने इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने लखनऊ में बहुत अच्छा वक्त बिताया था। आगे जानें, डर और नकारात्मक ऊर्जा के बारे में गौरव की राय...
Trending Videos
गौरव तिवारी
गौरव ने बताया था कि वह बचपन में जी चैनल पर आने वाले एक हॉरर शो की आवाज सुनकर भी डर जाते थे लेकिन पैरानॉर्मल चीजों को जानने के बाद उनका डर बिल्कुल खत्म हो गया। गौरव के मुताबिक हमारे मन में डर नहीं होना चाहिए डर दरअसल सिर्फ दिमाग की उपज होती है। गौरव के मुताबिक नकारात्मक ऊर्जा उन्हीं को परेशान कर सकती है जो डर जाते हैं। आगे, अनसुलझी है उनकी मौत की गुत्थी....
गौरव तिवारी
बता दें कि गौरव दिल्ली में रहते थे। गौरव की टीम कई हॉंटेड जगहों पर रिसर्च कर वहां नकारात्मक शक्ति होने और न होने के प्रमाण दे चुकी है। बीती 7 जुलाई को सुबह 11 बजे गौरव की अचानक मौत हो गई। वह बाथरूम में थे और उनकी पत्नी और पिता ने अचानक तेज आवाज सुनी। गौरव की पत्नी ने बाथरूम में झांककर देखा तो वह बेहोश पड़े थे। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरव की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है।
आगे पढ़ें, गर्दन पर मिला काला निशान...
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव तिवारी
उनकी गर्दन पर काला बारीक निशान मिला है और डॉक्टरों का कहना है उनकी मौत दम घुटने से हुई। गौरव के पिता का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसके पास आत्महत्या करने की कोई वजह नहीं थी हालांकि उनके मुताबिक उनकी बहू ने बताया कि गौरव ने एक महीने पहले कहा था कि कोई नकारात्मक ऊर्जा उन्हें खींच रही है जिस पर वह नियंत्रण नहीं कर पा रहे। गौरव की पत्नी ने काम का दवाब समझकर उनकी इस बात पर गौर नहीं किया। गौरव की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी हैं। गौरव के घरवाले नकारात्मक ऊर्जा की तरफ इशारा कर रहे हैं वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। इन जगहों पर गौरव ने की थी रिसर्च...
विज्ञापन
गौरव तिवारी
मथुरा के शिवताल के बारे में तरह-तरह की कहानियां प्रचलित हैं। पैरानॉर्मल सोसाइटी ऑफ इंडिया की टीम जब यहां की वास्तविकता की जांच करने पहुंची तो लोगों ने बताया कि यहां शाम ढ़लने के बाद जाने से लोग डरते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शिवताल में कई लोगों डूबकर मर चुके हैं।
लोग बताते हैं कि यह मौत सामान्य नहीं असामान्य है। लोगों का मानना है, यहां की नकारात्मक उर्जा लोगों को अपनी ओर खीचती है और लोग पानी में खिंचे चले जाते हैं।
लोग बताते हैं कि यह मौत सामान्य नहीं असामान्य है। लोगों का मानना है, यहां की नकारात्मक उर्जा लोगों को अपनी ओर खीचती है और लोग पानी में खिंचे चले जाते हैं।