फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदमखोरों ने दो बच्चों समेत चार को किया घायल तो गुस्साए ग्रामीणों ने एक कुत्ते को पीटकर मार डाला

Sun, 20 May 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 May 2018 12:05 PM IST
four injured in attack of dogs, angry villagers killed one dog
attack of dogs - फोटो : amar ujala
सीतापुर में रविवार सुबह आदमखोर कुत्तों ने दो बच्चों समेत चार लोगों को घायल कर दिया। गुस्साए लोगों ने एक कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
four injured in attack of dogs, angry villagers killed one dog
dogs - फोटो : amar ujala
सीतापुर नगर क्षेत्र के शेखटोला निवासी लोकई का बेटा छोटू घर के पास ही खड़ा था तभी अचानक दो कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर लोकई और उनका भाई घनश्याम दौड़े तो कुत्तों ने उन पर भी हमला कर दिया। ग्रामीण भी लाठी-डंडा लेकर हांका लगाते हुए दौड़े और किसी तरह तीनों को कुत्तों से छुड़ाया।
four injured in attack of dogs, angry villagers killed one dog
dogs - फोटो : amar ujala
इसके बाद ग्रामीणों ने कुत्तों पर जमकर गुस्सा निकाला। एक कुत्ते को पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया जबकि दूसरा भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों के पास से बहुत बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का मुआयना कर रही है।
विज्ञापन
four injured in attack of dogs, angry villagers killed one dog
dogs - फोटो : amar ujala
इस घटना के बाद कुत्तों के एक झुंड ने तालगांव कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा में एक बच्चे को निशाना बनाया। गांव निवासी नरेश अपने पांच साल के बेटे सुशील को लेकर खेत की सिंचाई के लिए गया था। जब नरेश सिंचाई में व्यस्त हो गए तभी कुत्तों ने मासूम सुशील पर हमला कर दिया।
four injured in attack of dogs, angry villagers killed one dog
dogs - फोटो : amar ujala
पिता ने डंडे से कुत्तों पर वारकर सुशील को छुड़ाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। नरेश उसे लेकर तत्काल सीएचसी पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed