फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शताब्दी और राजधानी से भी महंगा होगा तेजस का खाना, कोटा व पास अमान्य

Sat, 24 Aug 2019 03:10 PM IST
Amulya Rastogi नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 24 Aug 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
food in tejas express will be expensive from the shatabdi and  rajdhani
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा जाने वाला खाना शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस से स्वादिष्ट होगा। हालांकि, इसके लिए भुगतान भी अधिक करना होगा। सेमी हाईस्पीड ट्रेनों में सबसे महंगी कैटरिंग तेजस एक्सप्रेस की होगी। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी की माने तो चेयरकार में साढ़े तीन सौ रुपये से अधिक व एग्जीक्यूटिव में करीब चार सौ रुपये कैटरिंग शुल्क वसूला जाएगा। हालांकि, इस पर अभी मंथन चल रहा है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड व आईआरसीटीसी अधिकारियों के बीच ट्रेन में कैटरिंग, किराये, मेंटेनेंस, ऑपरेशन, सेफ्टी-सिक्योरिटी पर विचार-विमर्श हुआ।

food in tejas express will be expensive from the shatabdi and  rajdhani
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ जंक्शन से आनंदविहार स्टेशन के बीच चलने वाली देश की पहली सेमी हाईस्पीड निजी ट्रेन तेजस रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी ट्रेनों में शुमार है। सितम्बर से इसे पटरी पर लाने की तैयारी है। लखनऊ से सुबह चलकर यह ट्रेन दोपहर में दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान यात्रियों को नाश्ता दिया जाएगा। दिल्ली से ट्रेन शाम 4.30 बजे चलकर रात 10.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ऐसे में यात्रियों को शाम की चाय के साथ नाश्ता और रात का खाना परोसा जाएगा। इसमें स्थानीय खान-पान को शामिल करने पर विचार हो रहा है। खाने की गुणवत्ता बेहतर होगी, इसके लिए भुगतान अधिक करना पड़ेगा।

food in tejas express will be expensive from the shatabdi and  rajdhani
प्रतीकात्मक तस्वीर

बता दें कि ट्रेन में फिलैक्सी फेयर लगेगा, जिसका किराया शताब्दी की तरह बढ़ेगा। इसमें यात्रियों को दिए जाने वाले न्यूजपेपर व पीने के पानी की बोतल की कीमत शामिल रहेगी। वहीं, डिनर में दस तरह के आइटम होंगे, जिसमें सूप, साइड डिश, मेन कोर्स, डाइजेस्टिव फूड (मट्ठा-छाछ वगैरह) व मिष्ठान प्रमुख होंगे। लखनऊ से दिल्ली जाते वक्त कानपुर से खान-पान की सेवाएं मिल सकती हैं। वापसी में दिल्ली के बेस किचन से खाने का सामान आएगा। दीगर है कि शताब्दी में नींबू पानी, टी-कॉफी, ब्रेकफास्ट में दो ब्रेड, मक्खन, टोमेटो केचप, कटलेट, ऑमलेट वगैरह दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
food in tejas express will be expensive from the shatabdi and  rajdhani
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश की तीसरी तेजस है यह ट्रेन
लखनऊ से दिल्ली के बीच शुरू होने वाली तेजस एक्सप्रेस तीसरी ट्रेन होगी। पहली तेजस एक्सप्रेस मुंबई से गोवा के बीच 24 मई, 2017 को शुरू हुई थी। यह 552 किमी की दूरी 8.30 घंटे में पूरी करती है। दूसरी तेजस चेन्नई एगमोर से मदुरई के बीच दो मार्च को शुरू हुई और यह 497 किमी की दूरी महज छह घंटे में पूरी करती है। ऐसे ही दिल्ली से चंडीगढ़ व अहमदाबाद से मुंबई के बीच भी जल्द तेजस शुरू होगी।

 
विज्ञापन
food in tejas express will be expensive from the shatabdi and  rajdhani
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह है मेन्यू
जो तेजस एक्सप्रेस अभी चल रही हैं, उनमें ब्रेकफास्ट में टी-कॉफी, दूध के साथ कॉर्नफ्लेक्स, ब्रेड, फ्रूट जूस, फ्रेंच फाई, केक दिया जा रहा है। लंच-डिनर में सूप, साइड डिश, दाल-चावल, अचार, डाइजेस्टिव फूड, मिठाई दी जाती है। मेन्यू में वेज, नॉन वेज, दोनों है। साथ ही लोकल फूड को डिशेज में शामिल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed