कूड़े के ढेर पर फेंका भ्रूण, कुत्तों ने बुरी तरह से नोंचा, तस्वीरें
तहजीब का शहर उस वक्त एक बार फिर शर्मसार हो गया, जब गाजीपुर इलाके में कूड़े के ढेर पर पड़े मानव भ्रूण को कुत्ते नोंचते दिखे। गुरुवार सुबह आसपास से गुजरते लोगों ने जब यह वीभत्स नजारा देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए।
कूड़े के ढेर पर फेंका भ्रूण, कुत्तों ने बुरी तरह से नोंचा, तस्वीरें
पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जब तक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे भ्रूण के अधिकतर हिस्से को कुत्ते खा चुके थे। आशंका है कि आस-पास के ही किसी नर्सिंग होम में अवैध तरीके से गर्भपात कराने के बाद भ्रूण को वहां फेंका गया। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
कूड़े के ढेर पर फेंका भ्रूण, कुत्तों ने बुरी तरह से नोंचा, तस्वीरें
चंद रुपयों की खातिर कुछ नर्सिंग होम और अस्पतालों में गर्भपात का गोरखधंधा फल-फूल रहा है। गाजीपुर में हुई घटना की तरह पूर्व में भी कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार कूड़े के ढेर पर फेंके गए मानव भ्रूण कुत्तों का निवाला बन चुके हैं।
कूड़े के ढेर पर फेंका भ्रूण, कुत्तों ने बुरी तरह से नोंचा, तस्वीरें
कुत्ते शिशु का एक हाथ और एक पैर खा चुके थे। बचे हुये अंगों को भी नोंच डाला था। लगभग चार महीने पहले राजाजीपुरम में नाले में मिला नवजात का शव भी इसी हालत में था। इसी तरह, पीजीआई थानाक्षेत्र और गोमतीनगर इलाके में भी नवजात बच्चों के शव व भ्रूण मिल चुके हैं।
कूड़े के ढेर पर फेंका भ्रूण, कुत्तों ने बुरी तरह से नोंचा, तस्वीरें
गाजीपुर इलाके में मिले भ्रूण के मामले में एसओ गाजीपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि लिंग की पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के नर्सिंग होम में पूछताछ की जा रही है। डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। उसकी पहचान के लिये नर्सिंग होम व अस्पतालों में भी पूछताछ की जाएगी।