{"_id":"5b6aa2bb4f1c1b8f3e8b5a9c","slug":"fly-dubai-flight-delay-at-amausi-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की बोर्डिंग के बाद आराम करने चला गया पायलट, 16 घंटे बाद रवाना हुई फ्लाइट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की बोर्डिंग के बाद आराम करने चला गया पायलट, 16 घंटे बाद रवाना हुई फ्लाइट, हंगामा
Wed, 08 Aug 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Aug 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ से दुबई जाने के लिए ‘फ्लाई दुबई’ की फ्लाइट तैयार थी, यात्रियों की बोर्डिंग भी हो चुकी थी। पर, विमान उड़ान भरता उससे पहले पायलट के ड्यूटी का वक्त पूरा हो गया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू दिया।
2 of 5
- फोटो : डेमो
हंगामा बढ़ते देख एयरलाइन प्रशासन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों के मुताबिक पायलट ड्यूटी का वक्त पूरा होने के बाद विमान नहीं उड़ा सकता। ऐसा करने पर सजा तक हो सकती है। आराम करने के बाद ही पायलट ने उड़ान भरी। इससे विमान 16 घंटे बाद दुबई रवाना हो सका।
3 of 5
- फोटो : डेमो
मामला मंगलवार का है। फ्लाई दुबई की फ्लाइट (एफजेड-433) दुबई से रात 11.05 बजे रवाना होकर सुबह 4.20 बजे चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। वापसी में फ्लाइट (एफजेड-434) सुबह 5.20 बजे रवाना होती है और सुबह आठ बजे दुबई पहुंच जाती है। पर, मंगलवार को जब विमान दुबई से लखनऊ पहुंचा तो उसकी लैंडिंग तकनीकी कारणों से नहीं हो सकी। लिहाजा उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : डेमो
इसके बाद फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7.50 बजे अमौसी पहुंची। जहां से वापसी में विमान दुबई के लिए रवाना होने के लिए तैयार था। पैसेंजरों की बोर्डिंग भी हो गई। लेकिन पायलट के ड्यूटी के घंटे पूरे हो जाने की वजह से विमान उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : डेमो
होटल में ठहराया
पैसेंजरों का गुस्सा बढ़ता देख फ्लाई दुबई के स्टाफ ने उन्हें पायलट के ड्यूटी के घंटे पूरे होने की बात बताई। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन प्रशासन ने गोमतीनगर के एक होटल में उनके ठहरने का बंदोबस्त करवाया। रात 9.45 बजे फ्लाइट को दुबई के लिए रवाना किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।