फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रियों की बोर्डिंग के बाद आराम करने चला गया पायलट, 16 घंटे बाद रवाना हुई फ्लाइट, हंगामा

Wed, 08 Aug 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Aug 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
fly dubai flight delay at amausi airport
- फोटो : डेमो
लखनऊ से दुबई जाने के लिए ‘फ्लाई दुबई’ की फ्लाइट तैयार थी, यात्रियों की बोर्डिंग भी हो चुकी थी। पर, विमान उड़ान भरता उससे पहले पायलट के ड्यूटी का वक्त पूरा हो गया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू दिया। 
fly dubai flight delay at amausi airport
- फोटो : डेमो
हंगामा बढ़ते देख एयरलाइन प्रशासन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों के मुताबिक पायलट ड्यूटी का वक्त पूरा होने के बाद विमान नहीं उड़ा सकता। ऐसा करने पर सजा तक हो सकती है। आराम करने के बाद ही पायलट ने उड़ान भरी। इससे विमान 16 घंटे बाद दुबई रवाना हो सका।
fly dubai flight delay at amausi airport
- फोटो : डेमो
मामला मंगलवार का है। फ्लाई दुबई की फ्लाइट (एफजेड-433) दुबई से रात 11.05 बजे रवाना होकर सुबह 4.20 बजे चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। वापसी में फ्लाइट (एफजेड-434) सुबह 5.20 बजे रवाना होती है और सुबह आठ बजे दुबई पहुंच जाती है। पर, मंगलवार को जब विमान दुबई से लखनऊ पहुंचा तो उसकी लैंडिंग तकनीकी कारणों से नहीं हो सकी। लिहाजा उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
fly dubai flight delay at amausi airport
- फोटो : डेमो
इसके बाद फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7.50 बजे अमौसी पहुंची। जहां से वापसी में विमान दुबई के लिए रवाना होने के लिए तैयार था। पैसेंजरों की बोर्डिंग भी हो गई। लेकिन पायलट के ड्यूटी के घंटे पूरे हो जाने की वजह से विमान उड़ान नहीं भर सका। 
विज्ञापन
fly dubai flight delay at amausi airport
- फोटो : डेमो
होटल में ठहराया
 पैसेंजरों का गुस्सा बढ़ता देख फ्लाई दुबई के स्टाफ ने उन्हें पायलट के ड्यूटी के घंटे पूरे होने की बात बताई। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन प्रशासन ने गोमतीनगर के एक होटल में उनके ठहरने का बंदोबस्त करवाया। रात 9.45 बजे फ्लाइट को दुबई के लिए रवाना किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed