फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के 24 जिलों में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 72 लोगों की मौत, देखें भयावह तस्वीरें

Mon, 21 Aug 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Aug 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
Flood becomes disastrous in Uttar Pradesh.

भीषण बाढ़ ने यूपी के 24 जिलों में तबाही मचा रखी है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार यूपी के 20 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। रविवार तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ का सर्वाधिक असर पूर्वी जिलों में देखा जा रहा है। (सिद्घार्थनगर जिले में बाढ़ से घिरे लोगों की यह तस्वीर नेशनल डिसास्‍टर रिस्पॉन्स फोर्स ने जारी की है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने रविवार को जब इन इलाकों में खाने के पैकेट व राहत सामग्री गिराई तो लोग उम्मीद भरी निगाहों से उनकी ओर देखने लगे। कई जिलों में हालात ऐसे हैं कि लोग राहत सामग्री के भरोसे ही रह गए हैं।)

Flood becomes disastrous in Uttar Pradesh.

वहीं, प्रदेश के अवध क्षेत्र में कहर ढा रहीं नदियां अब तक 67 से अधिक जिंदगियां लील चुकी हैं। बाढ़ से कई गांवों का वजूद मिट चुका है। घर, मवेशी भी सैलाब में बह गए। हालात इतने खराब हैं कि लोग घरों की छतों व छप्परों में दिन काट रहे हैं। घाघरा, सरयू, शारदा, राप्ती में आए उफान से हजारों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो चुकी है। प्रशासन के राहत पहुंचाने के दावे महज कागजी साबित हो रहे हैं। (अंबेडकरनगर के माझा कम्हरिया में सरयू नदी की बाढ़ के चलते लोग इस तरह आवागमन के लिए विवश हैं।)

Flood becomes disastrous in Uttar Pradesh.

बाराबंकी में बाढ़ से अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। इनमें रामकरन, शिवा, लवकुश, ईश्वरदीन, पहलवान पांडेय, आरती, अखिलेश, बृजमोहन और हरिश्चंद्र शामिल हैं। डीएम अखिलेश तिवारी नौ मौतों की बात स्वीकार कर रहे हैं। जिले में घाघरा का पानी अभी भी गांवों में तबाही मचा रहा है। यहां एनडीआरएफ मदद में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood becomes disastrous in Uttar Pradesh.

श्रावस्ती जिले में राप्ती की बाढ़ से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं एक शव नदी की धारा में आगे बह गया। अपर पुलिस अधीक्षक पुत्तूराम ने बताया विभिन्न थानों से बाढ़ के दौरान डूबे या नदी में पाए गए पांच शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Flood becomes disastrous in Uttar Pradesh.

उधर, बहराइच में अब तक 15, बलरामपुर जिले में राप्ती ने 16 जबकि गोंडा जिले में अब तक बाढ़ में डूबकर आठ लोगों की मौत हुई हैं। सीतापुर में अब तक बाढ़ के पानी में डूबने से नौ की मौत हो चुकी है। रविवार को अकेले जिले में छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इनमें से तीन सगे भाई हैं। एडीएम राकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार से पहले हुई चार में से तीन मौतें ही बाढ़ के पानी में डूबने से हुई हैं। सरयू में डूबने से अंबेडकरनगर के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed