परिवारीजनों के साथ बेटी की वरीक्षा चढ़ाने जीप से मेघमऊ गांव जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। हाईवे पर ट्रेलर और जीप की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशोर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर जीप चालक सहित तीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर जीप चालक की भी मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से हाईवे से जीप और ट्रेलर को हटवाया, तब जाकर करीब तीन घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
सुल्तानपुर में ट्रेलर व जीप की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में पांच की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव निवासी राजकरन पांडेय (53) की पुत्री नेहा की शादी हलियापुर थाना क्षेत्र के मेघमऊ गांव निवासी प्रदीप पांडेय के साथ तय थी। बुधवार की दोपहर राजकरन अपने बड़े भाई रामेश्वर प्रसाद पांडेय (62), गांव के ही हनुमान प्रसाद पांडेय (40), पार्थ (14) पुत्र लालता प्रसाद पांडेय, सरैया गांव निवासी सजनलाल (40), राजू तिवारी (40) निवासी उतरगांव और जीप चालक राम कुमार (40) निवासी पालपुर थाना जगदीशपुर के साथ घर से वरीक्षा चढ़ाने निकले थे। सभी सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर चौराहे के पास पहुंचे थे। तभी अचानक एक ट्रेलर से जीप की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए।
चीख-पुकार सुनकर बाजार के लोग बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब तक रामेश्वर प्रसाद पांडेय और सजनलाल की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल हनुमान प्रसाद, राजकरन पांडेय, पार्थ, राजू और राम कुमार को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हनुमान प्रसाद और राजकरन पांडेय को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में पार्थ, राजू तिवारी और राम कुमार को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
परिवारीजन घायलों को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जीप चालक रामकुमार को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दुर्घटना से रायबरेली-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया तब जाकर करीब तीन घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। एसओ अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। (हादसे से दुखी परिवारीजन।)
अमेठी के जगदीशपुर के सरेसर गांव में रामेश्वर प्रसाद पांडेय, राजकरन पांडेय (सगे भाई) और हनुमान प्रसाद पांडेय की हादसे में हुई मौत से कोहराम मच गया। जैसे ही लोगों को हादसे की जानकारी हुई, लोग घटना स्थल के साथ ही सीएचसी जगदीशपुर की ओर दौड़ पड़े। गांव वालों के आंखों से आंसू छलक पड़े। किसी को हादसे पर यकीन ही नहीं हो रहा था। रामेश्वर प्रसाद के परिवार में पत्नी केशपति, इकलौता बेटे अरुण के साथ ही चार बेटियां हैं। बेटियों में सुनीता, अनीता, रीता और संगीता हैं। रामेश्वर प्रसाद ने चारों बेटियों की शादी कर दी थी। बेटे अरुण के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है।