लखनऊ के अलीगंज के डंडहिया बाजार में सोमवार सुबह तीन दुकानों में आग लग गई। हादसे में लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
आग
एक मारुति कार व बाइक भी जल गई। दमकल के तीन वाहन डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा सके।
आग
3 of 10
आग में लाखों का नुकसान
- फोटो : amar ujala
चीफ फायर ऑफिसर अभय भान पांडेय के मुताबिक, अलीगंज के पांडेय टोला निवासी महेश प्रसाद की डंडहिया बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में दाल, चावल व अन्य सामग्री की थोक दुकान है।
दमकल वाहनों को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया
4 of 10
भीषण आग
- फोटो : amar ujala
इसके बगल में कृष्ण मोहन गुप्ता और उनके भाई वीरेंद्र कुमार गुप्ता की दुकानें हैं। सोमवार सुबह लोग मंदिरों में महाशिवरात्रि के पर्व पर जल चढ़ाने जा रहे थे।
एक व्यक्ति का हाथ मामूली रूप से झुलस गया
5 of 10
एक व्यक्ति का हाथ मामूली रूप से झुलस गया
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने दुकानों से धुआं उठता देख पुलिस चौकी व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल वाहनों को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया। तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।