{"_id":"590e0add4f1c1ba273441e42","slug":"fire-in-bebiyan-hotel-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्राहकों में मची भगदड़, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्राहकों में मची भगदड़, तस्वीरें
Sun, 07 May 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 07 May 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के भूतनाथ मार्केट स्थित बेबियान इन होटल में शनिवार दोपहर आग लगने से भगदड़ मच गई। आग होटल के तीसरे मंजिल पर बने स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि आग विकराल रूप लेती उससे पहले ही दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया। हादसे के वक्त होटल में काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे।
2 of 5
सीएफओ अभय भान पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे होटल में आग लगने की सूचना मिली। इस पर तुरंत इंदिरानगर फायर स्टेशन को अलर्ट किया गया।
3 of 5
आग शार्ट सर्किट से होटल के तीसरे मंजिल पर बने स्टोर रूम में लगी थी और धीरे-धीरे खाने पीने के सामान के गत्तों के सहारे बढ़ने लगी। जब तक दमकल कर्मी पहुंचते तब तक स्टोर रूम से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। इस दौरान वहां काफी संख्या में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक दमकल के आग पर काबू नहीं पाने से तीन और गाड़ियां मौके पर मंगाई गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
कर्मचारियों ने की मीडिया कर्मियों से मारपीट
आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों से होटल के मालिक संजीव मेहरोत्रा व कर्मचारियों ने पहले तो कवरेज करने से रोका। इसका विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने मीडियाकर्मियों पर हमला बोल दिया, जिससे कुछ मीडियाकर्मी चोटिल हो गए। विवाद बढ़ता देख इंस्पेक्टर गाजीपुर दीपक दुबे ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।