फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पल भर में ही राख हो गए तिनका-तिनका जोड़ कर बने आशियाने, तस्वीरें

Tue, 26 Apr 2016 09:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Fire in a Basti in Gomati Nagar in Lucknow.

भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में तिनका-तिनका जोड़कर बनाए गए आशियाने को राख कर दिया। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 49 आशियाने जलकर पूरी तरह राख हो गए।

Fire in a Basti in Gomati Nagar in Lucknow.

कई साल तक मेहनत मजदूरी करके उन्होंने, जो आशियाना तैयार किया उसे जलते हुये पांच मिनट तक नहीं लगे। भीषण लपटों ने चंद मिनटों में ही उनका झोपड़ी ही नहीं बल्कि सपने तक जलाकर राख कर दिए।

Fire in a Basti in Gomati Nagar in Lucknow.

गोमतीनगर विस्तार के मकदूमपुर गांव में रेल पटरी के किनारे बनी झोपड़ियों में मंगलवार की सुबह आग लग गई। भीषण लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरी की पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in a Basti in Gomati Nagar in Lucknow.

आग बुझाने की कोशिश करते हुए विशु और उसकी पत्नी रहीदन मामूली रूप से झुलस गए। बस्ती वालों के पास न तो खाने-पीने का सामान बचा और न ही कपड़े। डीएम राजशेखर व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव प्रसाद यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Fire in a Basti in Gomati Nagar in Lucknow.

डीएम के निर्देश के बाद एडीएम पूर्वी, एडीएम ट्रांसगोमती, एडीएम राजस्व, जॉइंट मजिस्ट्रेट, सीएमओ, तहसीलदार समेत जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed