फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow: कुछ ही देर में भट्ठी बन गया होटल लिवाना, जेसीबी का हुक टूटा, सीएम योगी ने पीड़ितों का लिया हालचाल

Mon, 05 Sep 2022 07:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Sep 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a hotel in hazratganj in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार सुबह भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर है।



राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर जिलाधिकारी व कई बड़े अधिकारियों सहित एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए हादसे के शिकार हुए लोगों को इलाज मुहैया कराने और राहत व बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी खुद भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

राहत व बचाव कार्य के दौरान जेसीबी का हुक भी टूट गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौजूद हैं। छह एंबुलेंस लगाई गई हैं जो कि पीड़ितों को अस्पताल ले जा रही हैं। बड़ी संख्या में फायर मैन होटल के बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। बचाव कार्य के दौरान जेसीबी का हुक टूट गया। 

आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। 

Fire broke out in a hotel in hazratganj in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हजरतगंज स्थित होटल लिवाना की तीसरी मंजिल पर आग लगी। घटना सोमवार सुबह की है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लखनऊ के जिलाधिकारी संतोष गंगवार व एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।

Fire broke out in a hotel in hazratganj in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
होटल के अंदर से कई लोग बेहोशी की हालत में बाहर निकाले गए हैं. होटल के अंदर अभी भी कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire broke out in a hotel in hazratganj in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मामले की जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Fire broke out in a hotel in hazratganj in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले की जानकारी पर खुद अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हालचाल लिया। उन्होंने अफसरों को राहत व बचाव कार्य तेज करने व हादसे के शिकार लोगों को इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed