{"_id":"5a476b734f1c1b0d698c5007","slug":"fall-in-temperature-of-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दी के और सितम के लिए हो जाइए तैयार, कोहरा और बर्फीली हवा से नहीं मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के और सितम के लिए हो जाइए तैयार, कोहरा और बर्फीली हवा से नहीं मिलेगी निजात
Sat, 30 Dec 2017 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ में छाया कोहरा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरी राजधानी गलन भरी ठंड और कोहरे की चपेट में है। बीती रात कोहरे में घिरा शहर सुबह 11 बजे तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। थोड़ी देरे के लिए सूरज के दर्शन जरूर हुए, लेकिन उनके जाते ही कंपकंपी और बढ़ गई। शाम होते-होते कोहरा इतना घना हो गया मानो राजधानी उसमें गुम हो गई। दृश्यता शून्य से 20 मीटर तक रह गई।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद वायुमंडल में अचानक आर्द्रता बढ़ी तो कोहरे ने भी असर दिखा दिया। स्थिति ऐसी थी कि सुबह 50 फीट की दूरी तक भी मुश्किल से दिखाई दे रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद ही दृश्यता 100 मीटर से ऊपर पहुंचा। मौसम विभाग की मानें तो कोहरा इसी तेवर के साथ नए साल का स्वागत करेगा। दोपहर करीब एक बजे धूप निकली भी तो हवा के झोंके और धुंध से सिहरन कम नहीं हुई। अधिकतम पारा 24 घंटों में 2.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर सामान्य से 3 डिग्री गिरकर 19.5 डिग्री तक जा पहुंचा। न्यूनतम पारा भी लुढ़क गया।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
शहर में कोहरे का असर ऐसा था मानों लोग बादलों के शहर में हों। सुबह 11 बजे भी सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। दोपहर में भी हेडलाइट्स जलतीं रहीं। रात में तो खैर चलना ही मुश्किल था। रात में तो गाड़ियों की लाइट ऐसी लगी रही थी मानों सड़कों पर तारे टिमटिमा रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि पहाड़ों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से वायुमंडल में आर्द्रता स्तर अचानक से बढ़ा है। इसके चलते सुबह और शाम को कोहरे की आमद रहेगी। लखनऊ और आसपास के इलाकों में रात के समय कोहरा घना रहेगा। दिन की शुरुआत कोहरे से होगी। शाम को पारा गिरेगा, रात को गलन रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
weather
- फोटो : amar ujala
भीषण कोहरे ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इंतजार कराया। उन्हें विमान से फिरोजाबाद जाना था, लेकिन दृश्यता कम होने के चलते विमान नहीं उड़ सका। सीएम करीब 15 मिनट तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल की हरी झंडी के बाद उनका विमान उड़ सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।