फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनामिका प्रकरण: एक और नया चौंकाने वाला खुलासा, सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारियों ने खोला राज

Thu, 11 Jun 2020 11:13 AM IST
शाहरुख खान संजय तिवारी, अमर उजाला, गोंडा
संजय तिवारी, अमर उजाला, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Jun 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
fake anamika shukla tried to get a job in Gonda new big revealing see photos
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों में गोंडा की अनामिका शुक्ला के अभिलेख पर विज्ञान शिक्षिका की नौकरी हथियाने की कोशिश के मामले की अब पुष्टि हो गई है। यह महिला काउंसलिंग में मूल अभिलेख लेकर नहीं आई थी। जिस पर अधिकारियों ने उसे मना कर दिया था।

 
fake anamika shukla tried to get a job in Gonda new big revealing see photos
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला
गोंडा के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में भर्ती के लिए वर्ष 2019 में काउंसलिंग हुई थी। इसमें गोंडा की अनामिका शुक्ला के अभिलेखों के आधार पर आवेदन किया गया था। निवास प्रमाण पत्र मैनपुरी का लगा था जो अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र शुक्ल के नाम से बना था। जबकि अनामिका का कहना है कि उसने गोंडा में कभी आवेदन ही नहीं किया। 

 
fake anamika shukla tried to get a job in Gonda new big revealing see photos
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2017 में भी उसने सिर्फ सुल्तानपुर, बस्ती, जौनपुर, लखनऊ और मिर्जापुर में आवेदन किया था। जिसमें उसने अपने पति दुर्गेश शुक्ला के नाम का निवास प्रमाण पत्र लगाया था। सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारियों ने तस्दीक की है कि जो अनामिका काउंसलिंग में शामिल हुई थी वह इससे काफी अलग थी। याद इसलिए है क्योंकि विज्ञान शिक्षिका की मेरिट में वह नंबर एक पर थी। मूल अभिलेख को लेकर काफी बहस हुई थी इसलिए शक्ल अभी भी याद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
fake anamika shukla tried to get a job in Gonda new big revealing see photos
गोंडा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल नंबर भी है दर्ज
गोंडा में कथित अनामिका शुक्ला की ओर से जो आवेदन किया गया था, उसमें एक मोबाइल नंबर भी दर्ज है। जो सर्व शिक्षा अभियान में रिकॉर्ड में है। मोबाइल नंबर किसी दीप्ति सिंह का है। उस समय अगर अधिकारी जाते तो यहां भी फर्जी अनामिका की नियुक्ति हो जाती। 
विज्ञापन
fake anamika shukla tried to get a job in Gonda new big revealing see photos
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला
असली अनामिका शुक्ला के अभिलेखों की विजलेंस टीम ने की तस्दीक
अनामिका शुक्ला के सामने आने के बाद बुधवार को विजलेंस की टीम गोंडा पहुंची और अनामिका के अभिलेखों के साथ ही उनके बारे में जानकारी हासिल की। बीएसए कार्यालय में मौजूद बालिका शिक्षा समन्वयक रजनी श्रीवास्तव से उन्होंने पूरी जानकारी दी। टीम ने बीएसए से भी बात की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed