फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आ रही हैं बंपर वैकेंसी, परीक्षा की डेट जल्द ही होगी घोषित

Fri, 07 Sep 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Sep 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
examination date will be announced soon for assistant professor recruitment
- फोटो : डेमो
यूपी के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। यह आश्वासन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने प्रतियोगियों को दिया।
examination date will be announced soon for assistant professor recruitment
- फोटो : डेमो
प्रतियोगी छात्रों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर आयोग में धरना-प्रदर्शन भी किया। छात्र अशाकीय कॉलेजों में मानदेय पर तैनात शिक्षकों को विनियमित किए जाने के निर्णय का भी विरोध कर रहे थे।
examination date will be announced soon for assistant professor recruitment
- फोटो : डेमो
अध्यक्ष से वार्ता के दौरान प्रतियोगी छात्रों ने कहा कि विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए जुलाई-2016 में विज्ञापन हुआ था लेकिन, परीक्षा अब तक नहीं कराई गई। इसके अलावा विज्ञापन संख्या 46 के तहत भूगर्भशास्त्र और वाणिज्य विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए परीक्षा नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
examination date will be announced soon for assistant professor recruitment
- फोटो : डेमो
इसके अलावा विज्ञापन संख्या 49 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 534  पदों पर भर्ती के लिए आयोग को काफी पहले अधियाचन मिल चुका है लेकिन, आयोग ने विज्ञापन नहीं जारी किया। इस पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि विज्ञापन संख्या 47 की परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। हो सकता है एक सप्ताह में तिथि घोषित कर दी जाए।
विज्ञापन
examination date will be announced soon for assistant professor recruitment
- फोटो : डेमो
वहीं, 534 पदों पर भर्ती के लिए भी विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा, जिसके लिए आयोग की बैठक में निर्णय हो चुका है। साथ ही भूगर्भशास्त्र एवं वाणिज्य विषय में शिक्षक भर्ती की परीक्षा भी जल्द कराई जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed