उत्तर प्रदेश में आज यानी शनिवार को ईद मनाई जा रही है। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकबाद देने सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। उनके पहुंचने पर भीड़ बेकाबू हो गई। मौजूद लोगों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने गले मिलकर बधाई दी। लोगों से बात की। ईदगाह से बाहर निकलने पर मीडिया से भी बात की। उन्होंने प्रदेश में ब्राह्मणों के अपमान और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। तंज कसा कि राजधानी में अब दोबारा बाटी-चोखा की दावत नहीं हो पाएगी। चुटिया पकड़कर खींच लिया गया है। बताइए कितना अपमान हुआ।
2 of 6
ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकबाद देने पहुंचे अखिलेश यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा मुखिया ने आगे कहा कि 2027 में बड़ी शपथ होने जा रही है। भाजपा का अब कुछ चलने वाला नहीं है। पीएम मोदी जहां से कई बार चुने गए हैं, वहां एक छात्र की हत्या कर दी गई। खुलेआम, गोलियां चल रही हैं। इससे पहले गोरखपुर में भी गोरख धंधा होते देखा है। प्रदेशभर में कोई कानून व्यवस्था नहीं बची है।
3 of 6
ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकबाद देने पहुंचे अखिलेश यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, राजधानी में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की मौत के गम में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई सहित ईरानी लोगों के मारे जाने के खिलाफ नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी भी की।
4 of 6
ऐशबाग ईदगाह पर अखिलेश यादव, सांसद दिनेश शर्मा और अजय राय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन की ओर से ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नमाजियों की सहूलियत के लिए यातायात और पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
5 of 6
ऐशबाग ईदगाह नमाज अदा करते नमाजी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईद-उल-फित्र के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया। गले मिलकर खुशियां साझा की। साथ ही जरूरतमंदों की मदद करके सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश की।