फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशियों पर पड़ेगा चंद्रग्रहण का प्रभाव, सुबह से ही बंद हैं मंदिरों के कपाट

Wed, 31 Jan 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2018 effects on rashi or rashifal

माघी पूर्णिमा पर बुधवार को साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ जा रहा है। गोमतीनगर निवासी आचार्य  प्रदीप के मुताबिक, बुधवार 31 जनवरी की शाम करीब 5:35 से चंद्रग्रहण स्पर्श शुरू होगा। खग्रास चंद्रग्रहण की कुल अवधि 187 मिनट की रहेगी। चंद्रग्रहण का स्पर्श शाम को 5:35 बजे होगा, मध्य शाम 7 बजे और चंद्रग्रहण का मोक्ष रात 8:42 बजे  होगा। देश के अधिकतर भू-भाग से इस ग्रहण का स्पर्श, मध्य और मोक्ष देखा जा सकेगा।

chandra grahan 2018 effects on rashi or rashifal

सूतक सुबह 8:35 बजे से शुरू होगा, इसीलिए सुबह मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। ग्रहण कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन, मेष राशि कारकों के लिए परेशानी बनेगा, बाकी राशि जातकों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। उधर, चंदग्रहण के चलते नगर के कोनेश्वर, मनकामेश्वर मंदिरों समेत सभी शिवालयों में सुबह के समय पूजन थमेगा और मंदिरों के कपाट बंद होंगे। नगर के तमाम शिवालय और मंदिर देर रात तक शुद्धि होने के तक बंद होंगे।

chandra grahan 2018 effects on rashi or rashifal

मनकामेश्वर, हनुमान सेतु सब मंदिर सुबह से होने लगेंगे बंद
- नगर के सबसे बड़े शिवालय मनकामेश्वर मंदिर के कपाट सुबह भोर के पूजन आरती के बाद 8:14 बजे से बंद हो जाएंगे। सूतक काल के चलते मंदिर रात 8:42 बजे तक बंद रहेगा। उसके बाद शुद्ध किया जाएगा और रात 9 बजे से खुलेगा। आरती-दर्शन के बाद मंदिर दो घंटे बाद रात 11 बजे से फिर बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2018 effects on rashi or rashifal

राजेन्द्रनगर स्थित महाकाल मंदिर के कपाट तो लगभग 20 घंटे तक बंद रहेंगे। व्यवस्थापकों के मुताबिक, सूतक काल के चलते मंदिर भोलेनाथ की आरती के बाद सुबह 8:22 बजे बंद हो जाएगा और एक फरवरी की भोर 4:45 बजे पूजन आरती दर्शनों के लिए खुलेगा।

विज्ञापन
chandra grahan 2018 effects on rashi or rashifal

हनुमान सेतु मंदिर भी सूतक काल के चलते सुबह सवा आठ बजे से बंद होना शुरू हो जायेंगे, मंदिर के कपाट दर्शनों के लिये रात करीब पौने नौ बजे तक बंद रहेंगे। स्नान शुद्धि के बाद मंदिर रात 9 बजे फिर से अगले एक-दो घंटे के लिए खुलेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed