{"_id":"5a71b3a74f1c1ba5268b77a5","slug":"read-here-super-moon-and-blue-moon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें, क्या है 'सुपर मून' व 'ब्लू मून', 174 साल बाद हो रही ये दुर्लभ घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, क्या है 'सुपर मून' व 'ब्लू मून', 174 साल बाद हो रही ये दुर्लभ घटना
Wed, 31 Jan 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Jan 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोग 174 साल बाद एक दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी बन रहे हैं। सुपर मून, ब्लू मून और चंद्रग्रहण एक साथ, वो भी 174 साल बाद। हालांकि 152 साल पहले ब्लू मून और चंद्रग्रहण एक साथ देखे गए थे। इससे पहले 31 मई 1844 को ये तीनों एक साथ दिखे थे।
इंदिरागांधी नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुपर मून के साथ चंद्रग्रहण होना एक सामान्य घटना है। इससे पहले ये दोनों एक साथ सितंबर 2015 में दिखे थे, पर ब्लूमून के साथ ऐसा होना दुर्लभ संयोग बनाता है। हालांकि खराब मौसम इसमें विलेन बन सकता है। कोहरा बढ़ने पर खगोलीय घटना को नंगी आंखों के अलावा टेलीस्कॉप से भी देखना मुश्किल होगा
2 of 4
...तो खून के रंग में होगा सुपर मून
वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को लखनऊ में दिखने वाला सुपर मून खून के रंग में होगा। इसलिए इसे सुपर ब्लड मून कहा जाता है। सुपर ब्लड मून सूर्यास्त के समय होता है। इस समय चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है। सुपर मून में चंद्रमा अपने आकार से 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखाई देता है। वहीं सूर्यास्त की वजह से यह तांबे के रंग का होता है। हवा में मौजूद कणों की वजह से लाल रंग ही पृथ्वी तक पहुंचता है। ऐसे में पृथ्वी से यह सुपर मून लाल रंग का ही दिखता है।
3 of 4
जानिए इसे भी
एक महीने में जब दो बार पूर्णिमा पड़े तो दूसरी पूर्णिमा को नीले रंग में दिखने वाले चंद्रमा को ब्लू मून कहते हैं। ब्लू मून प्रत्येक ढाई साल में एक बार होता है। 2018 में ऐसा हो रहा है। 31 जनवरी के बाद 31 मार्च को ब्लू मून होगा। साल में दो ब्लू मून होना दुर्लभ घटना है। ऐसी घटनाएं शताब्दी में सिर्फ तीन से पांच बार ही होती हैं। 1999 में यह खगोलीय घटना पिछली बार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कब कहां से देख सकेंगे
इंदिरागांधी नक्षत्रशाला की ओर से हुसैनाबाद में क्लॉक टॉवर पार्क में पांच टेलीस्कॉप लगाए जाएंगे। आकाश दर्शन कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से रात 9.00 बजे तक रहेगा। यह पूरी तरह निशुल्क है। वहीं रीजनल साइंस सिटी, अलीगंज के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर डॉ. राज मेहरोत्रा ने बताया कि शाम को छह बजे से रात आठ बजे तक टेलीस्कॉप से खगोलीय घटना साइंस सिटी परिसर में दिखाई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।