फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, मैं पागल हूं पर इतना भी नहीं

Thu, 12 May 2016 05:29 PM IST
काजल शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
काजल शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 May 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
director ram gopal varma visits lucknow for veerappan promotion
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ज्यादातर क‌िसी न क‌िसी कांट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहते हैं ल‌ेक‌िन इस बार वह अपनी अपकम‌िंग फ‌िल्म वीरप्पन को लेकर सुर्ख‌ियों में हैं। फ‌िल्म के प्रमोशन के ल‌िए गुरुवार को लखनऊ अमर उजाला के ऑफिस में थे। उन्होंने अपने अंदर के क्रि‌मिनल से लेकर अपने पागलपन तक हर चीज पर बड़े मजेदार अंदाज में बात की।
director ram gopal varma visits lucknow for veerappan promotion
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala

अपनी फिल्म के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि लोगों को अक्सर लगता है, फिल्मों में नकारात्मक किरदार को हीरो बनाने की कोशिश की जाती है लेकिन मैंने वीरप्पन के किरदार को एक आइने की तरह पेश किया है। मेरी नजर में कोई भी आदमी अच्छा या बुरा नहीं होता बल्कि परिस्थितियां उससे अच्छा या बुरा काम करवाती हैं।

director ram gopal varma visits lucknow for veerappan promotion
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala
रामगोपाल वर्मा के साथ फ‌िल्म के प्रोड्यूसर सच‌‌िन जोशी भी आए थे। उन्होंने बताया क‌ि फ‌िल्म बनने में करीब 20 करोड़ की लागत आई है। वहीं फ‌िल्म में लगने वाले वक्त के बारे उन्होंने बताया क‌ि वैसे तो रामू  अपनी फिल्मों की शूटिंग फटाफट खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। सरकार फिल्म की शूटिंग उन्होंने मात्र 29 दिन में पूरी कर ली थी लेकिन इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने में उन्हें 65 दिन का वक्त लग गया। रामू के लिए ये बहुत लंबा वक्त है। फिल्म की शूटिंग घने जंगलों में हुई जिस वजह से वहां पहुंचना आसान नहीं था। इन्ही सब वजहों के चलते देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
director ram gopal varma visits lucknow for veerappan promotion
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala
रामू से जब पूछा गया कि उन्हें हाल ही में आई हिंदी फिल्मों में से कौन सी फिल्म पसंद है तो उनका जवाब था, मैं हिंदी फिल्में ज्यादा नहीं देखता बल्कि हॉलीवुड मूवीज देखता हूं और अपनी फिल्मों में वो टेक्नीक लाना चाहता हूं। अभी आई फ‌िल्मों में मुझे जंगलबुक बहुत पसंद आई।
विज्ञापन
director ram gopal varma visits lucknow for veerappan promotion
राम गोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala

हॉलीवुड फिल्मों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे डायरेक्टर्स का तो पता नहीं लेकिन इंसेप्शन जैसी फिल्म का आइडिया मैं सोच भी नहीं सकता। कहा, मेरे पास इतना दिमाग ही नहीं है। इंसेप्शन और अवतार जैसा एक भी फ्रेम मैं अपनी फिल्म में नहीं उतार सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed