{"_id":"5ad83fe14f1c1b64098b54d3","slug":"director-anubhav-sinha-explained-about-his-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कॉमेडी मूवी में कुछ भी Vulgar नहीं, देख सकेंगे पूरे परिवार के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कॉमेडी मूवी में कुछ भी Vulgar नहीं, देख सकेंगे पूरे परिवार के साथ
आलोक पराड़कर, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘तुम बिन’, ‘रावन’, ‘दस’ जैसी फिल्मों के निर्देशक अनुभव सिन्हा लखनऊ में फिल्मों के फिल्मांकन से इतने अभिभूत हैं कि वे यहां इसकी हैट्रिक करना चाहते हैं। ‘मुल्क’ के बाद इन दिनों ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ को फिल्मा रहे सिन्हा ने कहा कि वह इसके बाद एक और फिल्म यहां बनाना चाहते हैं, जो रहस्य-रोमांच पर आधारित होगी।
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
- फोटो : amar ujala
अनुभव ने कहा- ‘मुल्क’ के निर्माण के दौरान मुझे इस नगर ने इतना प्रभावित किया कि मैंने अपनी अगली फिल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ के यहीं फिल्मांकन का निर्णय किया। हास्य प्रधान इस फिल्म की कहानी को किसी भी नगर पर आधारित किया जा सकता था, इसलिए इसे मैंने लखनऊ से जोड़ लिया। यह पूरी तरह लखनऊ में फिल्माई जा रही है। इसकी शूटिंग अगले दस दिनों में पूरी होने के बाद मैं अगली फिल्म पर काम शुरू करूंगा और उसे भी लखनऊ में फिल्माने का विचार किया है।
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
- फोटो : amar ujala
यह पूछे जाने पर कि हास्य फिल्मों में कहीं स्वस्थ हास्य होता है तो कहीं द्विअर्थी संवादों का सहारा लिया जाता है, आपकी फिल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ किस तरह की फिल्म होगी, सिन्हा ने कहा कि मेरा बेटा 16 साल का है और मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्म ऐसी हो जिसे वह देख सके। मैंने द्विअर्थी संवादों का सहारा नहीं लिया है, हालांकि जो ऐसा करते हैं मैं उन्हें गलत नहीं कह रहा लेकिन मेरी फिल्म ऐसी होगी जिसे सभी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
- फोटो : amar ujala
एडल्ट कॉमेडी का भी एक दर्शक वर्ग है, लेकिन यह मेरी समझ से अभी बाहर रही है। इस फिल्म में हास्य का एक नया रूप है, लेकिन यह साफ-सुथरी फिल्म होगी। इलाहाबाद में जन्में, बनारस में पले बढ़े और अलीगढ़ में शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने वाले अनुभव ने कहा कि उनके फिल्म की खास बात यह भी है कि बहुत सारे ऐसे कलाकार जिन्हें फिल्मों में द्वितीय या तृतीय श्रेणी का माना जाता है, लेकिन वे प्रतिभाशाली कलाकार हैं, इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे कलाकारों में सौरभ शुक्ल, पवन मल्होत्रा, विनय पाठक, दिव्या दत्ता, पंकज त्रिपाठी, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्र जैसे लोग शामिल हैं। प्रसिद्ध अभिनेत्री रिचा चड्ढा भी हैं। यह फिल्म ऐसे ही कलाकारों के साथ हो सकती थी। ये वे कलाकार हैं जिनके साथ काम करने की मेरी लंबे समय से इच्छा थी। फिल्म का मूड इस शीर्षक में है, जो एक लोकप्रिय गीत है और इसमें पार्टी के अलावा एक और पार्टी भी है जो फिल्म के केन्द्र में है। उन्होंने कहा कि ‘मुल्क’ और ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ में दो तीन महीने का अन्तराल होगा।