फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mechanic was murdered in Lucknow by being struck on neck with heavy object

लखनऊ: 'स्पाइनल कॉर्ड में चोट, शॉक एंड हैमरेज', मैकेनिक की हत्या पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख हर कोई सन्न

Wed, 07 Oct 2026 08:35 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 08:35 PM IST
सार

लखनऊ में मैकेनिक की हत्या पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख हर कोई सन्न रह गया। गर्दन पर भारी चीज से वार कर की गई थी। स्पाइनल कॉर्ड में चोट, शॉक एंड हैमरेज से उसकी जान गई थी। आरोपी दोस्तों से पूछताछ के लिए पुलिस नोटिस जारी करेगी। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
mechanic was murdered in Lucknow by being struck on neck with heavy object
मैकेनिक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजधानी लखनऊ में चिनहट के न्यू नंदी विहार कॉलोनी निवासी बाइक मैकेनिक संदीप सोनी की हत्या पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। किसी भारी चीज से उनकी गर्दन पर वार करके हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पाइनल कॉर्ड में चोट लगना और शॉक एंड हैमरेज आई है। चिनहट पुलिस अब जल्द ही संदीप के हत्या के आरोपी दो दोस्तों से पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी।

विज्ञापन


बता दें कि संदीप रविवार रात 8.00 बजे पत्नी शोभा से दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से पैदल निकले थे। सोमवार सुबह उनका शव चिनहट कस्बा में सड़क पर मिला था। मृतक के भाई तुषार ने मंगलवार दोपहर शव की शिनाख्त संदीप के रूप में की थी। उन्होंने मंगलवार देर रात ही संदीप के दोस्त चिनहट स्थित डूडा कॉलोनी निवासी प्रियांशु और आदि पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

आरोपी दोस्त भी नशा करते हैं

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र के अनुसार, संदीप ने आरोप लगाया है कि प्रियांशु व आदि ने भाई को घर में धोखे से बुलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदीप नशे के लती थे। आरोपी दोस्त भी नशा करते हैं। रविवार रात को भी तीनों ने नशा किया था। आशंका है कि संदीप की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। पुलिस घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। आरोपी प्रियांशु और आदि से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed