फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी में पेड़ गिरने से मां-बेटी सहित पांच की मौत, फसलों को भारी नुकसान, तस्वीरें

Tue, 10 Apr 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Apr 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
death because of storm in awadh.

अवध में सोमवार दोपहर बाद आई धूलभरी तेज आंधी और बारिश फसलों के साथ इंसानों पर भी कहर बनकर टूटी। इसके चलते पेड़ गिरने से मां-बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आंधी-पानी का सबसे ज्यादा असर बाराबंकी, फैजाबाद, रायबरेली और सीतापुर जिलों में देखने को मिला।

death because of storm in awadh.

आंधी-पानी के दौरान बाराबंकी में बाइक से जा रहे दो भाइयों विकास और राहुल के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। विकास ममेरे भाई राहुल के साथ अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने निकला था।

death because of storm in awadh.

उधर फैजाबाद के थाना कैंट अंतर्गत रेतिया इलाके में एक छप्पर पर पेड़ गिरने से गर्भवती महिला ममता (26) व उसकी बेटी शिवानी (5) की मौत हो गई। वहीं, रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे कालू मजरे तालुका निवासी राममनोहर का बेटा शिवा (10) घर के बाहर खेल रहा था। आंधी में पेड़ की डाल टूटकर शिवा के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आंधी से कई जिलों के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पड़ी गेहूं की कटी फसल जहां उड़ गई वहीं खड़ी फसल गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
death because of storm in awadh.

सीतापुर में जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से जहां एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं नैपालापुर में एक बाइक पेड़ गिरने से चपेट में आई।

विज्ञापन
death because of storm in awadh.

गोंडा व बलरामपुर और बहराइच-श्रावस्ती में भी आंधी पानी से काफी नुकसान की खबर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed