फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Mon, 04 Apr 2016 01:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
deadbody found hanging from mango tree

मलिहाबाद के गांव पाठकगंज नेजाभारी गांव निवासी हरीराम उर्फ रामे (35) की लाश रविवार को आम के बाग में गमछे के सहारे पेड़ से लटकी मिली। परिवारीजनों का कहना है कि गांव के ही तीन लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर पीटा और हत्या करके शव टांग दिया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मलिहाबाद उमाशंकर उत्तम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। शुरुआती जांच में परिस्थितियां खुदकुशी की ओर इशारा कर रही हैं।

deadbody found hanging from mango tree

मलिहाबाद के गांव पाठकगंज नेजाभारी गांव निवासी हरीराम उर्फ रामे (35) की लाश रविवार को आम के बाग में गमछे के सहारे पेड़ से लटकी मिली। परिवारीजनों का कहना है कि गांव के ही तीन लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर पीटा और हत्या करके शव टांग दिया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मलिहाबाद उमाशंकर उत्तम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। शुरुआती जांच में परिस्थितियां खुदकुशी की ओर इशारा कर रही हैं।

deadbody found hanging from mango tree

पिता सरजू और भाई राजेश ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि श्रवण के लोगों से बचकर वह कहीं छुपा हुआ है। उधर, श्रवण व उसके बेटे अनिल व सुनील भी उसे खोजते रहे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश आम के बाग में पेड़ में गमछे से लटकी देखी। पिता सरजू ने श्रवण, उसके बेटे अनिल व सुरेंद्र पर हत्या का केस दर्ज करने को तहरीर दी है। सरजू का कहना है कि हरीराम पर चोरी का झूठा आरोप लगा था। पिता-पुत्रों ने उसे मार डाला और शव गमछे से लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
deadbody found hanging from mango tree

फोन कर दी थी जान से मारने की धमकी
भाई राजेश ने बताया कि शनिवार दोपहर जब श्रवण व उसके बेटे हरीराम की तलाश कर रहे थे तो उन्होंने उसे भी फोन किया था। ट्यूबवेल से रुपये चोरी होने की बात कही थी और जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने रुपये लौटाने का वादा किया और हरीराम का पीछा छोड़ने को कहा था। परिवारीजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्नी गुड़िया, बेटे समरथ (7) व बेटी प्रियांशी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
deadbody found hanging from mango tree

डेढ़ महीने पहले हिस्ट्रीशीटर भाई की हुई थी हत्या
हरीराम उर्फ रामे का चचेरा भाई आशू हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। ठाकुरगंज में 26 मार्च को आशू की हत्या करने के बाद शव फेंक दिया गया था। हरीराम और आशू के बीच काफी बनती थी। उसकी हत्या के बाद हरीराम कमजोर पड़ गया था। आरोप है कि इसी वजह से श्रवण व उसके बेटों ने उसकी हत्या कर दी। दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए ही श्रवण ने चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसकी पिटाई की और उसे मार डाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed