फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच: मां की जिंदगी बचाने के लिए मुंह से ऑक्सीजन देती रहीं बेटियां, पर हो गईं नाकाम, झकझोर देने वाली तस्वीरें

Sun, 02 May 2021 03:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 May 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Daughters blow air in their mothers mouth to save her life in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

बहराइच से मन को झकझोर देने वाली वीडियो सामने आई है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिला को ऑक्सीजन की कमी पर अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े किए तो लाचार बेटियों ने मानो दुर्गा मां का अवतार ले लिया और अपनी मां की जान बचाने के लिए दोनों बेटियां अपने मुंह से मां को ऑक्सीजन देती रहीं जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Daughters blow air in their mothers mouth to save her life in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

बताते हैं कि महिला की मौत हो गई। मगर अभी तक इनके या मरीज के नाम सामने नहीं आए हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मां की जान बचाने के लिए बेटियों द्वारा मुंह से ऑक्सीजन दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Daughters blow air in their mothers mouth to save her life in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

इस बारे में बात करने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बहराइच डॉ डीके सिंह ने बताया कि एक महिला को परिजन लाए थे। इलाज शुरू हो तब तक मौत हो गई। बेटियों ने भावुकता में बहकर ऐसा किया। उसका पति भी प्रयास करता वीडियो में दिख रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughters blow air in their mothers mouth to save her life in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

वहीं, इस वीडियो ने प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर प्रशासन के दावों पोल खोल दी है। बता दें कि प्रदेश में हर रोज 30 हजार से भी ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Daughters blow air in their mothers mouth to save her life in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऑक्सीजन व दवा की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री अब तक कई बार बयान दे चुके हैं कि प्रदेश में दवा और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed