फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cyclone Arnab's impact has stopped temperatures will rise during day and cold will increase at night

अर्नब चक्रवात का असर थमा: अब दिन में चढ़ेगा पारा और रात में बढ़ेगी ठंड, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम!

Mon, 02 Nov 2026 07:31 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 07:31 AM IST
सार

चक्रवात अर्नब का असर खत्म होने के बाद यूपी में बारिश थमी है, जिससे आने वाले तीन दिनों में दिन का पारा 5°C तक चढ़ेगा और रात में 2-4°C की गिरावट से ठंड बढ़ेगी। इस तूफान के चलते दो दिनों की बारिश ने राज्य में बारिश की कमी (-45%) को बदलकर 14% सरप्लस कर दिया है, जबकि कई जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन
Cyclone Arnab's impact has stopped temperatures will rise during day and cold will increase at night
यूपी में अब बदलने जा रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब का असर अब लगभग खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से सोनभद्र और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को विंध्य क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से मौसम साफ हो गया। इसके साथ ही अब दिन में धूप तेज होने और तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। हालांकि रातें पहले के मुकाबले ठंडी होंगी। सुबह के समय कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश का दौर थमने के बाद दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा, जबकि रात में ठंडक बढ़ेगी। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। रविवार सुबह लखनऊ, सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत दस शहरों में हल्के से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ज्यादातर जिलों में धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्नब ने बदला प्रदेश का आंकड़ा, यूपी में 14% अधिक वर्षा

चक्रवात अर्नब के असर से हुई बारिश ने अक्तूबर माह में यूपी में बारिश की कमी को सरप्लस में बदल दिया। 28 अक्तूबर से शुरू हुए बारिश के दौर से पहले प्रदेश में सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, दो दिनों तक हुई बारिश के बाद अब प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed