{"_id":"62889f2947ba971a672e376b","slug":"cylinder-blast-in-a-market-in-balrampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cylinder blast:बाजार में अचानक हुए गैस सिलेंडर के धमाके से भगदड़, मकान की छत व दीवार दरके, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cylinder blast:बाजार में अचानक हुए गैस सिलेंडर के धमाके से भगदड़, मकान की छत व दीवार दरके, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 May 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बलरामपुर नगर के चौक-गर्ल्स कालेज रोड पर गैस वाले की दुकान में तेज आवाज के साथ धमाका होते ही बाजार में अफरा तफरी मच गई। धमाके से मकान की छत व दीवार दरक गई है।
पुलिस ने पहुंच कर चौक व गर्ल्स इंटर कालेज की तरफ से आवागमन बंद करा दिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चौक में ओम प्रकाश का नाती माता प्रसाद रसोई गैस सिलेंडर का काम करता है। शनिवार सुबह 11.30 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
धमाके से पड़ोसी अजय श्रीवास्तव के मकान व गुलाम मुहम्मद की दुकान में दरार पड़ गई है। ओम प्रकाश ने बताया कि 20 भरे सिलिंडर थे। पड़ोसियों ने भरे 17 रसोई गैस सिलिंडर वाहन पर लाद कर हटाया। मलबे में दो दगे सिलिंडर, एक पेट्रोमैक्स व एक बड़ा सिलिंडर पिचका मिला है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
दुकान के पिछले भाग में ही परिजन रहते हैं। धमाके की आवाज सुनते ही परिवार के लोग बाहर निकल आए थे। प्रथम दृष्टया सिलेंडर में धमाका होने की बात कही जा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई जिसे बुझा दिया गया है। माता प्रसाद बालाजी गैस एजेंसी का हाकर है। जो सिलेंडर वितरण का कार्य करता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
धमाके के बाद टूटे और पिचके हुए सिलेंडर बरामद हुए हैं। दुकान में रखा सामान भी जल गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।