Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kokila, a para-judoka from UP, won a bronze medal at the Grand Prix.

Lucknow News: यूपी की पैरा जूडोका कोकिला ने ग्रैंड प्रिक्स में जीता कांस्य पदक

Sun, 22 Nov 2026 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kokila, a para-judoka from UP, won a bronze medal at the Grand Prix.
लखनऊ। भारतीय पैरा जूडो खिलाड़ी कोकिला ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में आयोजित आईबीएसए जूडो ग्रैंड प्रिक्स में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। 17 से 21 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने जे-2 श्रेणी के महिला 52 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

कोकिला ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें फ्रांस की खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांस्य पदक के मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की। मैक्सिको की खिलाड़ी के खिलाफ कोकिला ने महज पांच सेकंड में जीत र्ज की।
विज्ञापन

कोच मुनव्वर अंजार के अनुसार, इस पदक के साथ कोकिला के अंतरराष्ट्रीय पदकों की संख्या 16 हो गई है। इनमें दो स्वर्ण, पांच रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। वह पेरिस पैरालंपिक 2024 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके खाते में 2026 एशियन पैरा गेम्स का रजत और 2023 हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स का कांस्य पदक भी है। इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है। बताते चले कि मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली कोकिला लंबे समय से लखनऊ स्थिति इंडियन पैरा जूडो अकादमी में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed