{"_id":"6b01ee615754796b0d027027","slug":"kd-singh-babu-and-vijay-mitra-xi-won-lucknow-news-c-13-1-lko1128-2019465-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केडी सिंह बाबू और विजय मित्र इलेवन जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केडी सिंह बाबू और विजय मित्र इलेवन जीते
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू सोसाइटी की ओर से तीसरी स्व. विजय मित्र द्विवेदी (चकई दादा) स्मारक सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता शनिवार से चंद्रभान गुप्त खेल मैदान पर शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले मैच में केडी सिंह बाबू इलेवन ने मोहम्मद शाहिद इलेवन को 2-1 गोल से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में विजय मित्र द्विवेदी इलेवन ने बुला गांगुली इलेवन को 3-0 गोल से शिकस्त देकर पूरे अंक अर्जित किए।
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट रहीं। इस दौरान सैयद अली, ुकुल लाल साह, आरके टंडन, संतोष सिंह, शीराज आलम, खुर्शीद अहमद मनोज और सरवजीत सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता 25 नवंबर तक चलेगी। रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच गांधी क्लब बीबीके और मोहम्मद शाहिद 11 के बीच दोपहर 2:30 बजे से होगा। वहीं, दूसरे मुकाबले में जेएल शर्मा 11 की टीम दोपहर 3:45 बजे विजय मित्र द्विवेदी 11 से भिड़ेगी।