फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आम के लिए कहर बनी आंधी, बागवान बोले- पहले से ही फसल कमजोर थी, अब तो सीधे 15 लाख का झटका लगा

Fri, 20 May 2022 12:23 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 May 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Big loss for mango seller because of weather in Sitapur.
- फोटो : amar ujala

सीतापुर जिले में बुधवार को आई आंधी ने बागवानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। इसकी वजह से आम की फसल को करीब 25 फीसदी नुकसान हुआ है। बाजार में अचानक कच्चे आम के ढेर लग गए। इससे यह आम महज पांच रुपये किलो बिक रहा है। व्यापारियों को करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान है। समय से पहले फसल खराब होने से बागवानों के माथे पर चिंता की लकीर पड़ गई है।


जिले में दो इलाके फल पट्टी के रूप में चिह्नित हैं। इनमें खैराबाद व महमूदाबाद क्षेत्र दर्ज हैं।

आमतौर पर गोंदलामऊ, लहरपुर, परसेंडी, सिधौली में भी आम की बड़े पैमाने पर बागवानी की जाती है। उद्यान विभाग के मुताबिक जिले में करीब 17 हजार हेक्टेयर में आम की बागवानी हो रही है। इस बार फसल को देखते हुए करीब 117 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आम की फसल की पैदावार की उम्मीद की जा रही थी। इस बार जिले में करीब 20 लाख क्विंटल आम की फसल की पैदावार का अनुमान था।

जिले में बुधवार को आई तेज आंधी से करीब 25 फीसदी नुकसान हुआ है। इससे आम की फसल करीब पांच लाख क्विंटल टूटकर गिर गई है। व्यापारियों को करीब 15 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। जिले में दशहरी, चौसा, लगड़ा, सफेदा व फजली आदि प्रजाति के आम होते हैं। सबसे अधिक दशहरी आम दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा आदि प्रदेशों में सप्लाई होता है। जिले का यह आम समूचे देश से लेकर विदेशों में भी अपनी महक और मिठास के लिए जाना जाता है।

Big loss for mango seller because of weather in Sitapur.
संदीप मिश्रा - फोटो : amar ujala

फसल का 25 प्रतिशत हुआ नुकसान
बागवान संदीप मिश्रा कहते हैं कि 25 प्रतिशत कच्चा आम आंधी में गिर गया है। पिछले साल से इस बार आम कम आया था। ऊपर से आंधी पानी ने फसल को चौपट कर दिया, वैसे भी आम की फसल में 50 प्रतिशत का खर्च आता है। लागत आना भी मुश्किल हो रही है। बागवानों का लाखों का नुकसान हुआ है। सरकार हम लोगों के नुकसान की भरपाई करें।

Big loss for mango seller because of weather in Sitapur.
मुनीर अहमद अंसारी - फोटो : amar ujala

60 क्विंटल कच्चा आम बागों में गिर गया
बागवान मुनीर अहमद अंसारी कहते हैं कि हमारे बागों में 60 क्विंटल कच्चा आम गिर गया है। हम लोगों की लागत भी आना मुश्किल लग रही है। कौड़ियों के भाव में कच्चा आम महज पांच रुपये किलो मंडियों में बिका। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस बार दो बार आंधी आ चुकी है। इससे लगातार नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big loss for mango seller because of weather in Sitapur.
भगत - फोटो : amar ujala

फसल बीमा की नहीं दी जानकारी
बागवान भगत कहते हैं कि हम लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है। 40 क्विंटल कच्चा आम हमारे बागों में गिर गया है। हर साल बागवानों का नुकसान ही होता है। सरकार फसल बीमा की बात तो करती हैं पर अभी तक किसी बागवानों का फसल बीमा नहीं किया गया है। कैसे होगा कहां से होगा कोई भी प्रशासन ने जानकारी भी नहीं दी है।

विज्ञापन
Big loss for mango seller because of weather in Sitapur.
- फोटो : amar ujala

बागवान फसल बीमा के लिए करें संपर्क
जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि जो क्षेत्र फल पट्टी में आते हैं उन बागवानों का फसल बीमा हो सकता हैं। पांच प्रतिशत प्रीमियम पर बागवान अपना फसल बीमा करा सकते हैं, वैसे तो इसके लिए एक संस्था फसल बीमा नवंबर व दिसंबर में बागवानों का करती है। वह सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed