फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ के सस्ते टमाटर: लोग बोले जंग जीतने जैसा था टमाटर खरीदना, जब मिले तो खिल उठे चेहरे, तस्वीरें

Fri, 04 Aug 2023 08:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2023 08:30 PM IST
सार

लखनऊ के सस्ते टमाटर। 

विज्ञापन
Crowds of people gathered to buy cheap tomatoes in Lucknow
लखनऊ के सस्ते टमाटर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सस्ते टमाटरों को खरीदने के लिए लोग जुट रहे हैं। शुक्रवार को इन मोबाइल वैन में गजब की भीड़ लगी। इतनी की धक्का-मुक्की तक हुई। छोटी-मोटी लड़ाईयां भी हुईं। जब लोग टमाटर लेकर निकले तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। 
Crowds of people gathered to buy cheap tomatoes in Lucknow
लखनऊ के सस्ते टमाटर - फोटो : अमर उजाला
पालीटेक्निक चौराहे स्थित पेट्रोल पंप के पास मोबाइल वैन से सरकारी टमाटर को खरीदने में गजब की होड़ दिखी। लोगों में सस्ती दर पर उपलब्ध टमाटर खरीदने की होड़ ऐसी दिखी कि वह वैन के पहुंचने से एक घंटे पहले ही स्थान पर पहुंच गए। 
Crowds of people gathered to buy cheap tomatoes in Lucknow
लखनऊ के सस्ते टमाटर - फोटो : अमर उजाला
वहीं वैन के एक घंटे देर से पहुंचने की वजह से आमजन में नाराजगी भी देखने को मिली। अधिकतर लोग 2 किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए शोर मचाते दिखे, तो वहीं चार पुरुषों पर एक महिला को टमाटर वितरित करने पर लोगों में झगड़ा भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Crowds of people gathered to buy cheap tomatoes in Lucknow
लखनऊ के सस्ते टमाटर - फोटो : अमर उजाला
ग्राहक बोले,यहां टमाटर खरीदना जंग जीतना जैसा लखनऊ। राजधानी के जवाहर भवन के गेट नम्बर-1 के सामने शुक्रवार को मोबाइल वैन के जरिए टमाटर की बिक्री हुई।  इस दौरान बड़ी संख्या में लोग टमाटर खरीदते नजर आये। मंहगाई की मार झेल रहे शहरवासियों के सामने जब मोबाइल वैन सरकारी टमाटर लेकर पहुंची तो लोग उसके पीछे -पीछे भागते नजर आये।
विज्ञापन
Crowds of people gathered to buy cheap tomatoes in Lucknow
लखनऊ के सस्ते टमाटर - फोटो : अमर उजाला
 तय स्थान पर रूकते ही लोगों की कतार लग गयी । इस दौरान जिन्हें टमाटर मिला उनका चेहरा तो खिलता नजर आया। जिन्हें नहीं मिला, वो निराश होकर घर वापस हो गए। घंटों इंतजार और टमाटर लेने के बाद लोगों ने कहा,यहां से टमाटर खरीदना जंग जीतने जैसा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed