{"_id":"5aed4dee4f1c1b9f098b83d5","slug":"crocodile-died-during-the-treatment-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट स्टेडियम के पास झाड़ियों में मिला मगरमच्छ, इलाज के दौरान तोड़ा दम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट स्टेडियम के पास झाड़ियों में मिला मगरमच्छ, इलाज के दौरान तोड़ा दम, देखें तस्वीरें
Sun, 06 May 2018 02:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 May 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बीमारी से दम तोड़ने वाला मगरमच्छ
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में शुक्रवार को बचाव के बाद बरती गई लापरवाही से बीमार मगरमच्छ की जान चली गई। मगरमच्छ सुबह शहीद पथ स्थित इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास गोमती नदी के किनारे जंगली झाड़ियों में दिखा था।
2 of 7
मगरमच्छ
- फोटो : amarujala
सूचना के बाद पहुंची निजी संस्था और वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर काबू तो कर लिया, लेकिन कुकरैल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम केपास नदी से सटे जंगली इलाकों में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में मगरमच्छ देखा।
3 of 7
बचाव कार्य करती टीम
- फोटो : amarujala
मगरमच्छ नदी के किनारे की झाड़ियों में लंबे समय तक बिना हरकत के ही पड़ा हुआ था। उसके पास पहुंचे ग्रामीणों को उसके पास से काफी दुर्गंध भी आ रही थी। इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। डीएफओ अवध मनोज सोनकर ने बताया कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और निजी संस्था टर्टिल सर्ववाइवल एलायंस (टीएसए) की टीम ने मिलकर मगरमच्छ का बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बचाव कार्य करती टीम
- फोटो : amarujala
संकरी सर्विस रोड के किनारे झाड़ियों में दुबके मगरमच्छ को निकालने में रेंजर सीएल गुप्ता, आरके सिंह, राम धीरज यादव समेत 12 लोगों से अधिक की टीम को मशक्कत करनी पड़ी। जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
5 of 7
बचाव कार्य करती टीम
- फोटो : amarujala
टीम के मुताबिक जब मगरमच्छ को पकड़ा गया उस समय उसके शरीर के कई हिस्से संक्रमण से ग्रस्त दिख रहे थे, कुछेक जगह ऊपरी खाल तक सड़ चुकी थी। बचाव कार्य के बाद दोपहर पौने तीन बजे टीम उसे लकर कुकरैल के टीएसए सेंटर पहुंची। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।