{"_id":"5c5a8646bdec224d9d195776","slug":"criminals-looted-jeweller-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानून को खुली चुनौतीः दिन दहाड़े सर्राफ से लूट, कनपटी पर असलहा सटा जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानून को खुली चुनौतीः दिन दहाड़े सर्राफ से लूट, कनपटी पर असलहा सटा जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार
Wed, 06 Feb 2019 12:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
लूट के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को सरोजनीनगर में दिनदहाड़े सराफ को असलहा दिखाकर लूट लिया। बैग में दो किलो चांदी और छह ग्राम सोने के जेवर थे। लूट के बाद बाइक सवारों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और असलहा लहराते हुए भाग निकले। इस दौरान सराफा कारोबारी बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई है। इसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने देर शाम तक कई संदिग्धों को हिरासत में लकर पूछताछ भी की। उधर, सराफ को दोपहर बाद लोकबंधु अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
सरोजनीनगर के आजादनगर चिल्लावां निवासी शिवमोहन वर्मा यूपीडीपीएल कंपनी से सेवानिवृत्त है। उन्होंने घर से आधा किमी दूर अवध विहार कॉलोनी में वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है। मंगलवार सुबह 10 बजे वे घर से बेटे रिंकू के साथ पैदल जेवरात लेकर दुकान जा रहे थे। रिंकू गहनों से भरा बैग लेकर आगे चल रहा था, वहीं शिवमोहन उससे कुछ पीछे चल रहे थे। रिंकू के मुताबिक, शेख मीर बाबा दरगाह के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शिवमोहन को रोक लिया। इनमें से एक ने असलहा निकालकर शिवमोहन की कनपटी पर लगा दिया।
जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
वहीं, एक बदमाश ने हवाई फायरिंग की, जिससे पिता-पुत्र दहशत में आ गए। बदमाशों ने रिंकू के हाथ से जेवर भरा बैग लूट लिया। रिंकू के मुताबिक, बैग में दो किलो चांदी और छह ग्राम सोने के जेवर थे। लूट के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए कानपुर रोड की तरफ भाग गए। सुबह-सुबह कॉलोनी में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के बाद एएसपी पूर्वी अष्टभुजा प्रसाद सिंह व सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह भी पहुंचे। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एएसपी ने कहा, संदेह के आधार पर आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। खुलासे को सर्विलांस सेल सहित पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे बदमाश
- फोटो : amar ujala
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक सवार बदमाश
घटनास्थल के पास एक मकान पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। इसमें एक काले रंग की बाइक पर तीन बदमाश दिखे। तीनों ने पहचान छिपाने को चेहरा ढक रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के हाथ में लूटा बैग दिखाई दे रहा था।
घटनास्थल के पास एक मकान पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। इसमें एक काले रंग की बाइक पर तीन बदमाश दिखे। तीनों ने पहचान छिपाने को चेहरा ढक रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के हाथ में लूटा बैग दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
तीन दिन से कर रहे थे रेकी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शिवमोहन ने बताया कि बदमाशों को वह पहचान लेंगे। तीन दिन से वे उनकी दुकान के सामने स्थित मोबाइल शॉप व नॉनवेज कॉर्नर पर अक्सर दिखाई देते थे। उन्होंने बाइक पर संदेह जाहिर किया। कहा कि लूट में इस्तेमाल बाइक से ही तीनों वहां आते-जाते थे। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने कारोबारी को लूटने के लिए कई दिनों तक रेकी की थी।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शिवमोहन ने बताया कि बदमाशों को वह पहचान लेंगे। तीन दिन से वे उनकी दुकान के सामने स्थित मोबाइल शॉप व नॉनवेज कॉर्नर पर अक्सर दिखाई देते थे। उन्होंने बाइक पर संदेह जाहिर किया। कहा कि लूट में इस्तेमाल बाइक से ही तीनों वहां आते-जाते थे। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने कारोबारी को लूटने के लिए कई दिनों तक रेकी की थी।