फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिक्शे पर बैठे-बैठे महिला ने कर दिए लाखों के जेवर पार, देखिए फिर आगे क्या हुआ...

Sun, 15 Jul 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Jul 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
women stolen jewelry in e rickshaw beaten at lekhraj market
चोरी करने वाली महिला

गाजीपुर के पॉलीटेक्निक चौराहे से ई-रिक्शा पर बैठी महिला ने सवारी के जेवर उड़ा दिए। लेखराज मार्केट के पास जेवर गायब देख सवारी ने महिला को दबोच लिया। बीच सड़क पर सवारी और आरोपी महिला के बीच जमकर मारपीट हुई। सड़क पर मजमा लग गया। महिला की तलाशी में उसके पास से जेवर बरामद हो गए। इस बीच भीड़ में शामिल महिला के सहयोगियों ने बीच-बचाव के बहाने उसे भगा दिया। पुलिस सहायता केंद्र से चंद कदम दूर बीच सड़क पर डेढ़ घंटे हंगामा चलता रहा और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़िता ने तहरीर दी है।

women stolen jewelry in e rickshaw beaten at lekhraj market
चोरी करने वाली महिला

पीड़ित रईस अहमद व उनकी पत्नी जमीला खातून खदरा में रहते हैं। रईस अहमद दर्जी का काम करते हैं। बीते दिनों दंपती गोंडा स्थित गांव गए थे। वहां से बेटी की शादी के लिए जेवर लेकर शनिवार को दोनों लखनऊ पहुंचे। पॉलीटेक्निक चौराहे पर बस से उतरने के बाद दोनों ई-रिक्शा में बैठ गए।

women stolen jewelry in e rickshaw beaten at lekhraj market
मारपीट

इस दौरान एक महिला भी अपने बच्चे के साथ बगल में आकर बैठ गई। रईस ने जेवर जमीला खातून के पास बैग में रख दिए थे। महिला ने दोनों की नजर बचाकर बैग से जेवरों की पोटली गायब कर दी। रास्ते में जमीला ने जेवर गायब देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने लेखराज मार्केट के पास ई-रिक्शा रुकवाया और बगल में बैठी महिला को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
women stolen jewelry in e rickshaw beaten at lekhraj market
चोरी करने वाली महिला

आरोपी महिला हंगामा मचाने लगी तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जमीला ने उस पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा व मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे के बाल नोंचते हुए सड़क पर मारपीट होते देख हंगामा मच गया।

विज्ञापन
women stolen jewelry in e rickshaw beaten at lekhraj market
चोरी करने वाली महिला

तलाशी में महिला के पास से एक जोड़ी झुमकी व एक जोड़ी पायल सहित अन्य जेवर मिल गए। हंगामा होने पर भीड़ में शामिल महिला के साथियों ने बीच-बचाव के बहाने मौका देखकर उसे भगा दिया। रईस का कहना है कि कुछ जेवर महिला के पास ही हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed