फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में सेफ नहीं मासूम, बार-बार मंडराया दरिंदों का साया

Sun, 15 Jul 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
acording to this record Girls not safe in Delhi NCR schools
- फोटो : डेमो फोटो
राजधानी दिल्ली एनसीआर में स्कूल से कई रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ये आकड़े पिछले 4 साल के हैं, जिसमें कई स्कूलों में रेप और यौन उत्पीड़न जैसी खबर सामने आई है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल का है, जहां शनिवार को साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी स्वीमिंग पूल प्रशिक्षु था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
acording to this record Girls not safe in Delhi NCR schools
Rape With Child
6 जून 2018 : बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में ढाई साल की बच्ची की दुष्कर्म में विफल होने पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज से एक किशोर को पकड़ा और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी पोर्न फिल्म देखने का आदि था। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की और बच्ची के रोने पर उसकी हत्या कर दी।  

15 जनवरी 2018: दिल्ली के हिंडन एयरवेज के स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा के साथ नाबालिक छात्र ने रेप किया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब मासूम ने दर्द के बारे में अपने मां-बाप को बताया।
acording to this record Girls not safe in Delhi NCR schools
child rape
8 नवंबर 2017: साहियाबाद के एक स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा से कक्षा 6 के छात्र ने रेप किया।

22 नवंबर 2017: दिल्ली में साढ़े 4  साल के बच्चे ने अपनी क्लासमेट से रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
acording to this record Girls not safe in Delhi NCR schools
demo pic - फोटो : अमर उजाला

25 अक्टूबर 2017: शहर के एक और नामी स्कूल कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में अफ्रीकी मूल के कक्षा चार छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया। स्कूल का कर्मचारी छात्र से तीन साल से कुकर्म कर रहा था। मामले को लेकर छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया था और मामला अफ्रीकी दूतावास तक पहुंचा था। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न प्रयास करने का दावा किया था।  

5 अक्टूबर 2017: दिल्ली के मालवीय नगर में एक निजी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल कर्मचारी ने टॉयलेट में रेप किया।


 
विज्ञापन
acording to this record Girls not safe in Delhi NCR schools
लड़के के साथ कुकर्म - फोटो : demo pic
10 सितंबर 2017: दिल्ली के गांधी नगर में एक स्कूल में 5 साल की छात्रा से चपरासी ने रेप किया।

7 फरवरी 2016: गुरुग्राम में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल व निदेशक को 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

9 दिसंबर 2014: दिल्ली के डाबरी क्षेत्र में शारीरिक शिक्षा विषय के एक शिक्षक ने 10 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

26 सितंबर 2014: दिल्ली के हरि नगर इलाके के एक प्ले स्कूल में 3 साल की एक बच्ची के साथ प्ले स्कूल मालिक ने दुष्कर्म किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed