फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: मुख्तार अंसारी के करीबी ठेकेदार को मारी थी चार गोलियां, तीन पत्नियों पर फंसा पेंच, सीसीटीवी में दिखे हमलावर

Tue, 14 Dec 2021 05:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Dec 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Revealations related to Mahendra Pratap murder in Lucknow.
महेंद्र प्रताप (फाइल फोटो) व सीसीटीवी फुटेज में दिखे हत्या आरोपी। - फोटो : amar ujala

कृष्णानगर में रविवार शाम बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी ठेकेदार महेंद्र प्रताप को बाइक सवार बदमाशों ने नजदीक से चार गोलियां मारी थीं। पुलिस ने इस हत्याकांड में साथी ठेकेदार समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अब तक 50-60 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं जिनमें बदमाशों को बाइक से जाते हुए देखा गया है। महेंद्र की हत्या में उसके बेटे विक्की ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



महेंद्र प्रताप को बदमाशों ने चार गोलियां मारी थीं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर रवाना हो गए। पुलिस के मुताबिक, दो गोलियां बदमाशों ने सिर पर मारी जिसमें एक आर-पार हुई। दूसरी पोस्टमार्टम में बरामद हो गई। तीसरी गोली पेट में मारी गई जो आरपार हुई। वहीं, चौथी पेट के नीचे मारी गई जो जांघ के पास मिली। वहीं एक गोली सिर को छूती हुई निकल गई।

पुलिस गाजीपुर में चल रही रंजिश, रुपयों के विवाद, अवैध संबंधों समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच से छह राउंड फायरिंग हुई है। एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक, महेंद्र प्रताप की हत्या के मामले में करीब 50-60 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कई टीमों को लगाया गया है। अभी तक जितने फुटेज मिले हैं, किसी में भी हमलावरों की बाइक का नंबर नहीं नजर आया है। बदमाशों की तस्वीरें मिली हैं। उसके आधार पर उनके आने व जाने का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।

Revealations related to Mahendra Pratap murder in Lucknow.
बाहुबली मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कभी हुआ करता था मुख्तार अंसारी का चालक
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र प्रताप कभी मऊ के बाहुबली विधायक व बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का करीबी चालक हुआ करता था। मूलरूप से गाजीपुर जिले के नक्खास का रहने वाला महेंद्र काफी शातिर बदमाश रहा है। सूत्र बताते हैं कि मुख्तार जब भी खुली जिप्सी से निकलता था तो जिप्सी वही चलाता था। मुख्तार के जेल जाने के बाद वह सांसद अफजल अंसारी के साथ रहा। इसके बाद वह लखनऊ आ गया। यहां भी अंसारी बंधुओं से ताल्लुकात रहे। इसी बीच वह ठेके पर मकान बनवाने व गिराने का काम करने लगा। पुलिस के मुताबिक, महेंद्र का पुराने लखनऊ के रहने वाले एक ठेकेदार से विवाद भी सामने आया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पहले दोनों साथ में ही काम करते थे। पुलिस पूर्वांचल के माफिया गिरोहों से रंजिश के बारे में भी पड़ताल कर रही है।

Revealations related to Mahendra Pratap murder in Lucknow.
महेंद्र प्रताप (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala

तीन पत्नियों के राज सुलझाने में फंसी पुलिस
महेंद्र प्रताप की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसके परिवारीजनों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तो कई राज खुले। पुलिस के मुताबिक, महेंद्र की तीन पत्नियां है। तीनों लखनऊ में ही रहती हैं। महेंद्र की पहली पत्नी मीना है। दूसरी का नाम सीमा व तीसरी बबिता सिद्दीकी है। पुलिस तीनों पत्नियों के राज को सुलझा नहीं पा रही है। पुलिस हत्या के पीछे महेंद्र के अवैध संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Revealations related to Mahendra Pratap murder in Lucknow.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

ठेकेदार समेत 13 हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने महेंद्र की हत्या में उसके साझीदार ठेकेदार असलम को संदिग्धों की श्रेणी में रखा है। पुलिस ने रविवार रात को ही पुराना सरदारीखेड़ा निवासी असलम को हिरासत में ले लिया। उससे कई राउंड की पूछताछ की गई। 12 अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
Revealations related to Mahendra Pratap murder in Lucknow.
सीसीटीवी। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर का था हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र प्रताप गाजीपुर जिले का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ गाजीपुर के कई थानों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। वहीं लखनऊ के सआदतगंज, ठाकुरगंज व हजरतगंज में भी रंगदारी, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। महेंद्र पर लखनऊ में डीआरएम कार्यालय में ठेकेदारों को रेलवे ठेके के विवाद में धमकी देने का भी मामला सामने आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed